Samachar Nama
×

प्रयागराज स्थित कल्याणी देवी मंदिर में धूमधाम से चल रही नवरात्र की तैयारी, कई नेताओं ने महालया की दीं शुभकामनाएं

प्रयागराज स्थित कल्याणी देवी मंदिर में धूमधाम से चल रही नवरात्र की तैयारी, कई नेताओं ने महालया की दीं शुभकामनाएं
प्रयागराज स्थित कल्याणी देवी मंदिर में धूमधाम से चल रही नवरात्र की तैयारी, कई नेताओं ने महालया की दीं शुभकामनाएं

प्रयागराज, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। रविवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। प्रयागराज स्थित मां कल्याणी देवी मंदिर में नवरात्रि की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। साफ-सफाई, लाइटिंग और सड़क मरम्मत का काम जारी है। साथ ही, भक्तों के लिए विशेष ऑनलाइन पूजा और दर्शन की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए कल्याणी देवी मंदिर के पुजारी श्याम जी पाठक ने कहा, "सोमवार को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। सूर्योदय के बाद 6:13 बजे से घटस्थापना और अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। सुबह 5:15 बजे मां भगवती की मंगला आरती की जाएगी। इसके साथ ही मां के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों के लिए पट खोल दिया जाएगा। जिन भक्तों की ओर से नौ दिन व्रत, संकल्प, अनुष्ठान या पूजा करना होता है, वे मां भगवती से प्रार्थना करके संकल्प लेते हैं और अनुष्ठान और पूजन नौ दिन करते हैं।"

श्याम जी पाठक ने बताया, "मां के इस धाम में जिन भक्तों की ओर से ऑनलाइन पूजा करानी है, उनके लिए ब्राह्मणों द्वारा पूजा संपन्न कराए जाते हैं। नवरात्र के अवसर पर मां भगवती के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। सुबह 8:00 से 11:00 बजे और शाम को 4:00 से 7:00 बजे तक शतचंडी का पाठ किया जाता है। नौ दिन चार बजे मां का अभिषेक किया जाता है। कई तरह के अनुष्ठान, हवन और यज्ञ किए जाते हैं। नवरात्र के पावन पर्व पर मंदिर परिसर मां के जयकारों से गुंजायमान रहता है।"

बता दें कि देशभर में नवरात्रि की तैयारी चल रही है। शनिवार को महालया का पावन पर्व है। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "शुभ महालया! यह शुभ अवसर हमारे भीतर साहस, दया और एकता की भावना जगाए। देवी पक्ष की शुरुआत सभी के लिए मंगलमय हो।"

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "महालय के शुभ अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा का आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे और हमारे जीवन में खुशियाँ, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। शुभ महालय!"

संबलपुर से भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "महिषासुर मर्दिनी के पवित्र मंत्रों के साथ, महालया देवी पक्ष की शुरुआत और दुर्गा पूजा के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित उल्टी गिनती का संकेत देता है। यह आस्था, परंपरा और मां दुर्गा की अटूट भावना का एक शाश्वत उत्सव है। मां दुर्गा सभी को शक्ति, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दें।"

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags