Samachar Nama
×

प्रवीण खंडेलवाल ने नोएडा प्रदर्शन के पीछे बड़ी साजिश का अंदेशा जताया

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने वाली है। इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।
प्रवीण खंडेलवाल ने नोएडा प्रदर्शन के पीछे बड़ी साजिश का अंदेशा जताया

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने वाली है। इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। जो लोग भ्रम में जी रहे हैं, उन्हें भ्रम से बाहर आ जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।

बिहार में अगले सीएम को लेकर एनडीए की बैठक पर भाजपा सांसद ने कहा कि एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से नेता का चुनाव किया जाएगा।

खंडेलवाल ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी की परंपरा पूरी तरह निभाई जाएगी। एनडीए का नेता सर्वसम्मति से चुना जाएगा। भारत में लोकतंत्र की मजबूती के लिए एनडीए की सभी प्रमुख पार्टियां और भाजपा पूरी तरह एकजुट हैं। मंगलवार को बिहार में इस एकता की झलक देखने को मिलेगी।

नोएडा और फरीदाबाद में मजदूरों के विरोध प्रदर्शन पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है। कुछ लोग मिलकर अशांति फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। मिडिल ईस्ट की जंग के बावजूद भी भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कुछ लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं और अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे यह भूल रहे हैं कि भाजपा और एनडीए के नेतृत्व में कानून से खिलवाड़ करने वालों को कोई माफी नहीं मिलेगी। कानून अपना काम करेगा और दोषियों को सजा मिलेगी।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर खंडेलवाल ने कहा कि अखिलेश यादव का बयान साफ दिखाता है कि वे सरकार से बाहर हैं और परेशान हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की कायापलट हो चुकी है। विपक्ष इसे पचा नहीं पा रहा है, इसलिए वे अशांति फैलाने की योजना बना रहे हैं।

महिला आरक्षण विधेयक पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को राजनीति से ऊपर उठकर इस बिल का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दलों से समर्थन की अपील की है। अगर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो वे आर्थिक, सामाजिक, स्टार्टअप और अन्य क्षेत्रों में भी और मजबूत होंगी। यही प्रधानमंत्री मोदी का विजन है। महिला आरक्षण बिल का अंतिम चरण भी जल्द पूरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव या अन्य विपक्षी दल महिला सशक्तीकरण से कोई लेना-देना नहीं रखते। वे केवल अपनी राजनीति करना चाहते हैं। कुछ मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। विपक्ष गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपना रहा है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags