Samachar Nama
×

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के लोगों के दिलों बसे हुए हैं : नारायणन तिरुपति

चेन्नई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता नारायणन तिरुपति ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उन्होंने तमिल लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने राज्य के लिए बहुत कुछ किया है। हम सभी प्रधानमंत्री से मिलने के लिए उत्सुक हैं। तमिलनाडु के लोग हमेशा से ही उनका समर्थन करते रहे हैं।

डीएमके पर निशाना साधते हुए नारायणन तिरुपति ने कहा कि डीएमके ने 8000 रुपए की कूपन योजना की घोषणा की है। उनका कहना है कि अगर वे दोबारा सत्ता में आते हैं, तो वे 8000 रुपए का कूपन बांटेंगे, ताकि लोग अपने घर के पास की होम अप्लायंस की दुकानों पर जाकर वह कूपन देकर कोई भी टेलीविजन, वॉशिंग मशीन या रेफ्रिजरेटर ले सकें। तमिलनाडु में, हर घर में रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, टेलीविजन और घर के सभी जरूरी सामान मौजूद हैं।

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा नेता नारायणन तिरुपति ने कहा कि जहां तक हमारी बात है, महिला सशक्तीकरण और महिला आरक्षण बिल ऐसी चीजें हैं, जिनकी वकालत भाजपा बहुत लंबे समय से करती आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी की बदौलत ही हम इसे आगे बढ़ा पाए हैं। उन्होंने डीएमके पर निशाना साधते हुए कहा कि हालांकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि डीएमके और कांग्रेस महिलाओं को सशक्त बनाना नहीं चाहती है।

टीवीके प्रमुख विजय की फिल्म 'जन नायकन' के लीक होने को लेकर नारायणन तिरुपति ने कहा कि ये सभी गैर-जिम्मेदाराना बयान हैं, क्योंकि सीबीएफसी ने बहुत साफ तौर पर एक बयान जारी करते हुए कहा है कि 17 मार्च को ही फिल्म की 'की' सौंप दी गई थी, और वह केवल निर्माताओं या निर्देशक के पास ही होगी। इसलिए, ऐसा किसी और तरह से होने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

--आईएएनएस

एसडी/एबीएम

Share this story

Tags