Samachar Nama
×

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उपहार में दी जैकेट पहनकर आए पीएम फित्सो, दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का किया स्वागत

ब्रातिस्लावा, 15 जून (आईएएनएस)। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में पीएम रॉबर्ट फित्सो के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आश्चर्यचकित हो गए। उन्होंने देखा कि फित्सो वही जैकेट पहने हुए हैं, जो उन्होंने उन्हें उपहार में दी थी। पीएम मोदी ने इस बात पर खुशी जाहिर की।
प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उपहार में दी जैकेट पहनकर आए पीएम फित्सो, दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का किया स्वागत

ब्रातिस्लावा, 15 जून (आईएएनएस)। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में पीएम रॉबर्ट फित्सो के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आश्‍चर्यचक‍ित हो गए। उन्‍होंने देखा क‍ि फित्सो वही जैकेट पहने हुए हैं, जो उन्‍होंने उन्‍हें उपहार में दी थी। पीएम मोदी ने इस बात पर खुशी जाहि‍र की।

इस मुलाकात का एक संयोग यह भी बना क‍ि दोनों नेताओं की जैकेट का रंग लगभग एक जैसा ही था। इस संयोग पर दोनों नेताओं ने खुशी जाह‍िर करते हुए एक-दूसरे को गले लगाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात का एक वीड‍ियो अपने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'इंस्‍टाग्राम' पर पोस्‍ट क‍िया। प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी जताते हुए ल‍िखा, ''प्रधानमंत्री रॉबर्ट फित्सो ने वही जैकेट पहनी जो मैंने उन्हें तोहफे में दी थी। और, संयोग से आज हमारी जैकेट का रंग भी एक जैसा था।''

स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फित्सो ने भारत के अपने समकक्ष प्रधानमंत्री मोदी को ऐतिहासिक उपलब्धि की बधाई दी। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने को उन्होंने 'राजनीतिक चमत्कार' करार दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फित्सो का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार जताते हुए उन्हें भारत का सच्चा मित्र और अनुभवी नेता बताया। उन्होंने कहा कि फित्सो ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज की मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों में एक ऐतिहासिक पल साबित हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और स्लोवाकिया के बीच बढ़ता विश्वास, साझा प्राथमिकताएं और भविष्य के लिए समान दृष्टिकोण इस नई साझेदारी का आधार हैं। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया के सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि इसे जल्द लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि दोनों देशों के उद्योग, स्टार्टअप और व्यापारियों को अधिकतम लाभ मिल सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, ''स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फित्सो के साथ एक बहुत अच्छी बैठक हुई। यह भारत और स्लोवाकिया की दोस्ती के लिए वाकई एक खास पल है। हमारे संबंधों की मजबूत संभावनाओं को देखते हुए, हमने अपने रिश्तों को 'कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप' यानी व्यापक साझेदारी का दर्जा दिया है। हमारी बातचीत में ऑटोमोबाइल, रेलवे, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई। भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (मुक्त व्यापार समझौता) भी हमारे सहयोग को गति देगा।''

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

Share this story

Tags