Samachar Nama
×

प्रधानमंत्री मोदी और नॉर्वे के पीएम की सार्थक बातचीत, ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर सहमति

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओस्लो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ हुई अपनी बातचीत को बेहद सार्थक बताया। इस दौरान दोनों देशों के बीच साझेदारी को ‘ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ के रूप में आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
प्रधानमंत्री मोदी और नॉर्वे के पीएम की सार्थक बातचीत, ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर सहमति

नई द‍िल्‍ली, 19 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओस्लो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ हुई अपनी बातचीत को बेहद सार्थक बताया। इस दौरान दोनों देशों के बीच साझेदारी को ‘ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ के रूप में आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

पीएम नरेंद्र मोदी सोशल मीड‍िया अकाउंट 'एक्‍स' पोस्‍ट में जानकारी साझा करते हुए बताया, ''ओस्लो में प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ मेरी बहुत सार्थक बातचीत हुई। इसका एक सबसे अहम पहलू हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को 'ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप' के तौर पर अपग्रेड करना था। इससे स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास, ब्लू इकॉनमी और ग्रीन शिपिंग के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग मजबूत होगा। हमने इस बात पर भी चर्चा की कि हम इनोवेशन, रिसर्च, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और कौशल विकास के क्षेत्रों में अपने संबंधों को और कैसे मजबूत बना सकते हैं। यह देखकर बहुत खुशी हुई कि नॉर्वे 'इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव' में शामिल हो गया है।

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को अपनी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में नॉर्वे पहुंचे। खास सम्मान दिखाते हुए नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे। भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर, नॉर्वे में भारत की राजदूत ग्लोरिया गंगटे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वहां मौजूद थे।

अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने ओस्लो के रॉयल पैलेस में नॉर्वे के राजा हेराल्ड-वी से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने खास तौर पर उभरती टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारतीय और नॉर्वेजियन कंपनियों के बीच बढ़ते सहयोग पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, “उन्होंने नॉर्वे की प्राकृतिक खूबसूरती की सराहना की और कहा कि भारत और नॉर्वे की पुरानी दोस्ती लोकतंत्र, कानून के शासन और लोगों-केंद्रित प्रशासन जैसे साझा मूल्यों के आधार पर लगातार मजबूत हो रही है।”

बाद में किंग हेराल्ड ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में लंच का आयोजन भी किया। प्रधानमंत्री ने इस गर्मजोशी भरे स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए किंग का धन्यवाद किया।

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को दिए जाने वाले सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया।

सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा, ''ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह सम्मान भारत की जनता को समर्पित है और भारत-नॉर्वे की मजबूत दोस्ती का प्रतीक है। यह वैश्विक प्रगति के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।''

--आईएएनएस

एवाई/एएस

Share this story

Tags