Samachar Nama
×

पोर्ट्रोनिक्स ने लॉन्च किया AnyMeal मल्टीकुक इलेक्ट्रिक केटल

dsafsd

नई दिल्ली, 20 फरवरी 2025: भारत के प्रमुख पोर्टेबल गैजेट ब्रांड, पोर्ट्रोनिक्स ने किचन अपलाइन्स केटेगरी लॉन्च किया अपना पहला प्रोडक्ट AnyMeal मल्टीकुक इलेक्ट्रिक केटल विद स्टीमर। यह नया प्रोडक्ट रोजमर्रा के खाना पकाने को सरल बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो फंक्शनेलिटी, कविनियंस और स्टाइल का बेहतरीन मेल है। यह आधुनिक घरों के लिए एक आदर्श किचन उपकरण है।

AnyMeal मल्टीकुक इलेक्ट्रिक केटल एकवर्सटाइल प्रोडक्ट है, जिसकी कैपेसिटी 1.5 लीटर है। यह सूप, नूडल्स, पास्ता, ओटमील, दलिया और अन्य व्यंजन बनाने के लिए उपयुक्त है। 600 वाट पावर के साथ यह जल्दी से उबालने, स्टीम करने और पकाने का काम करता है, जो आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली की ज़रूरतों को पूरा करता है।

पोर्ट्रोनिक्स के फाउंडर और डायरेक्टर जसमीत सिंह ने कहा, पोर्ट्रोनिक्स में, हम इनोवेटिव और यूजर सेंट्रिक सलूशन बनाने के लिए कमिटेड हैं, जो रोज़ की ज़िंदगी को आसान बनाते हैं। AnyMeal मल्टीकुक इलेक्ट्रिक केटल हमारा एक बड़ा कदम है किचन अपलाइन्स की केटेगरी में, जो फंक्शनेलिटी, क्वालिटी और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। हमें खुशी है कि हम ये वर्सटाइल प्रोडक्ट अपने कस्टमर तक पहुंचा रहे हैं, जो उनके कुकिंग एक्सपीरियंस को और आसान और मजेदार बनाएगा।”

इस स्मार्ट केटल में मजबूत और टिकाऊ टेम्पर्ड ग्लास ढक्कन है, जिससे उपयोगकर्ता खाना पकाने के दौरान अपने भोजन को चेक कर सकते हैं। यह एक विशेष अंडा उबालने की ट्रे के साथ आता है, जो अंडों को परफेक्ट उबालने में मदद करता है। नॉन-स्टिक कोटिंग वाली अंदरूनी सतह खाना पकाने को आसान और सफाई को झंझट-मुक्त बनाती है, और इसका टेम्परेचर कंट्रोल नॉब अलग-अलग व्यंजनों के लिए हीट एडजस्टमेंट को सेट करने की सुविधा देता है।

इसके वाइड-ओपनिंग डिजाइन की वजह से इसमें खाना भरनेहिलाने और इसे साफ करने में आसानी होती है। साथ हीइसमें 360° घूमने वाला डिटैचेबल बेस हैजो इसे पोर्टेबल और उपयोग में आसान बनाता है। इसका कूल-टच बाहरी हिस्सा इसे सुरक्षित बनाता हैजिससे उपयोग के दौरान जलने का खतरा नहीं रहता।
खूबसूरत बेज रंग की फिनिश के साथ यह केटल न केवल फंक्शनैलिटी बढ़ाती है बल्कि आपकी रसोई की खूबसूरती को भी निखारती है। कॉम्पैक्ट और फीचर से भरपूर यह केटल उन लोगों के लिए एक ज़रूरी प्रोडक्ट है, जो एक सुविधाजनक और मल्टीपर्पज़ खाना पकाने का समाधान चाहते हैं।

कीमत और उपलब्धता

पोर्ट्रोनिक्स AnyMeal मल्टीकुक इलेक्ट्रिक केटल की शुरुआती कीमत INR 1,999 है और यह 12 महीने की वारंटी के साथ आता है। ग्राहक इसे पोर्ट्रोनिक्स की आधिकारिक वेबसाइट Portronics.com, Amazon.in, Flipkart.com और अन्य प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं।


 

Share this story

Tags