Samachar Nama
×

पूजा भट्ट ने जिंदगी का सबसे खूबसूरत अहसास शेयर किया, कहा- अब जीना सीखा है

मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनस)। अभिनेत्री पूजा भट्ट हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम करके दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई। बुधवार को उन्होंने अपने जीवन से जुड़ा एक बहुत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक खुलासा किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वे हाथ में सफेद गुलाब पकड़े नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि उनके जीवन में 10 साल का सफर काफी अहम रहा है।

पूजा ने लिखा, "मंगलवार का दिन मेरे लिए कई कारणों से खास था। आप सभी लोगों से मिला इतना सारा प्यार और समर्थन देखकर मैं दिल से बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं। 54 साल की उम्र होना अपने आप में एक बड़ी बात है, लेकिन सबसे ज्यादा खास बात ये है कि आज मुझे बिना नशे किए 10 साल पूरे हो जाएंगे।"

उन्होंने आगे लिखा, "54 साल तो सिर्फ उम्र के गुजरे हैं, लेकिन पिछले 10 साल मैंने सचमुच जिंदगी को सही मायनों में जीना सीखा है। हर चीज के लिए और खास तौर पर इस सफर के लिए मैं अपने ईश्वर की बहुत आभारी हूं। उन्होंने मुझे यह सही रास्ता दिखाया और इस मुश्किल दौर से निकाला।"

अभिनेत्री के पोस्ट को कई यूजर्स पसंद कर रहे हैं और उनके इसकी सराहना भी कर रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री फलक नाज ने कमेंट सेक्शन में पूजा के लिए हार्ट इमोजी से प्रतिक्रिया दी।

पूजा की यह पोस्ट इसलिए भी खास थी क्योंकि 24 फरवरी को उनका जन्मदिन था, जिस दिन वह 54 साल की हो गईं।

अभिनेत्री को शराब की लत लग गई थी। 45 साल की उम्र के बाद जब उन्हें लगा कि अब वो मरने की कगार पर हैं, तो उन्होंने शराब छोड़ने का फैसला लिया था। शराब छुड़ाने की इस जंग में पूजा ने खुद को मजबूत बनाया और अपने प्रशंसकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गईं।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share this story

Tags