Samachar Nama
×

पूजा बनर्जी-कुणाल वर्मा के घर फिर गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने खास वीडियो के साथ शेयर की गुड न्यूज

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन के मशहूर कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की।
पूजा बनर्जी-कुणाल वर्मा के घर फिर गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने खास वीडियो के साथ शेयर की गुड न्यूज

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन के मशहूर कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की।

पूजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्रेंसी के सफर की कुछ झलक दिखाई। वीडियो की शुरुआत उस पल से हुई, जब पूजा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आता है। उस दौरान उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर खुशी का भाव नजर आ रहा है।

वीडियो में दिखाया गया है कि खबर मिलने के बाद उनकी जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आते हैं और उनके परिवार का कैसा रिएक्शन रहता है। एक सीन में पूजा शीशे के सामने खड़ी होकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "प्रेग्नेंसी की परेशानियां और उनका हल।"

अभिनेत्री की पोस्ट पर आम यूजर्स समेत मनोरंजन के कई सेलेब्स ने बधाइयां दी। कई यूजर्स ने हार्ट और फायर के इमोजी शेयर कर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री मौनी रॉय ने कमेंट सेक्शन में 'बधाई हो' लिखकर अपना प्यार जताया, जबकि पूजा के पति और अभिनेता कुणाल वर्मा ने इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। आम यूजर्स और उनके चाहने वालों ने भी कमेंट्स और इमोजी के जरिए कपल को शुभकामनाएं दीं।

पूजा और कुणाल पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं, और अब कपल परिवार में नए सदस्य का स्वागत करने के लिए उत्साहित है।

बता दें कि पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने अप्रैल 2020 में अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, 15 नवंबर, 2021 को उन्होंने बंगाली रीति-रिवाजों से गोवा में शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत एक शो 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के दौरान हुई थी।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share this story

Tags