समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा बाबू जगजीवन राम का जीवन: पीएम मोदी
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पूर्व उप प्रधानमंत्री को समानता व सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने समानता और सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। देश के लिए उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।"
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर जननेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समान अवसर और न्यायपूर्ण व्यवस्था के निर्माण के लिए समर्पित रहा। बाबू जगजीवन राम जी ने हर जिम्मेदारी को ईमानदारी, दूरदर्शिता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निभाया। राष्ट्रीय आंदोलन और स्वतंत्र भारत में उनकी भूमिकाएं प्रेरक रहीं।"
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पूर्व उपप्रधानमंत्री व देश के रक्षा मंत्री रहे बाबू जगजीवन राम की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूँ। सामाजिक न्याय और भारत की रक्षा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता थी। राष्ट्र के विकास और उसकी रक्षा में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।"
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, सामाजिक न्याय के पुरोधा, महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूँ। सामाजिक न्याय के अग्रदूत के रूप में बाबू जगजीवन राम जी ने गरीब, दलितों और वंचितों की दशा और दिशा बदलने का महनीय कार्य किया। राष्ट्र और समाज उत्थान के आपके अभूतपूर्व प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्पद हैं।"
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा व पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका जीवन सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है।"
केंद्रीय मंत्री और यूपी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती पर सादर नमन। सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आपका आजीवन समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।"
--आईएएनएस
एसएके/पीएम

