Samachar Nama
×

मिडिल ईस्ट तनाव पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक शुरू

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक शुरू हो गई है। इस अहम बैठक में मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और उसके भारत के राज्यों पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की जा रही है।

बताया जा रहा है कि ईरान से जुड़े युद्ध के बाद बढ़े वैश्विक तनाव के मद्देनज़र ईंधन आपूर्ति, महंगाई और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था जैसे मुद्दों पर खास फोकस रहेगा। केंद्र सरकार राज्यों की मौजूदा स्थिति और उनकी तैयारियों की भी समीक्षा करेगी।

बैठक के दौरान यह आकलन किया जाएगा कि अंतरराष्ट्रीय हालात का राज्यों की अर्थव्यवस्था और जरूरी सेवाओं पर क्या असर पड़ सकता है, और इससे निपटने के लिए क्या कदम उठाए जाएं।

सूत्रों के मुताबिक, जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, उनके मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं।

बता दें कि असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुड्डचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अप्रैल में मतदान होना है, यही वजह है कि इन राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।

इधर, ईरान और इजरायल-अमेरिका संघर्ष जारी है। इजरायल और अमेरिका की तरफ से ईरान पर हमले रुक नहीं रहे हैं। वहीं, ईरान भी इजरायल समेत कई खाड़ी देशों में अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा है।

युद्ध की वजह से सबसे अधिक असर ईंधन, ऊर्जा और गैस पर पड़ा है। खासकर होर्मुस स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकर जहाज कई दिनों से समुद्र में खड़े हैं, जिसका असर वैश्विक स्तर पर दिखने लगा है। हालांकि, भारत सरकार की ओर से ईंधन और गैस की आपूर्ति को सामान्य रखा जा रहा है।

--आईएएनएस

डीएससी

Share this story

Tags