Samachar Nama
×

'सोमनाथ अमृत महोत्सव' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी

गिर सोमनाथ, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में हिस्सा लिया। यह महोत्सव भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया।
'सोमनाथ अमृत महोत्सव' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी

गिर सोमनाथ, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में हिस्सा लिया। यह महोत्सव भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया।

ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में आयोजित इन समारोहों में मंदिर के जीर्णोद्धार और 1951 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा किए गए इसके उद्घाटन को याद किया गया। धार्मिक समारोहों से पहले पीएम मोदी ने जामनगर से सोमनाथ पहुंचने के बाद एक रोड शो किया। पीएम रविवार रात गुजरात पहुंचने के बाद जामनगर में ही रुके थे। इस रोड शो में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए हेलीपैड से लेकर मंदिर के पास स्थित वीर हमीरजी सर्कल तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबे रास्ते पर हजारों लोग जमा हो गए। जब प्रधानमंत्री का काफिला उस इलाके से गुजरा, तो समर्थकों ने झंडे लहराए और नारे लगाए। वहीं, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के कलाकारों ने रास्ते में तय जगहों पर पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। बाद में प्रधानमंत्री मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में शामिल हुए, जहां उत्सव के हिस्से के तौर पर विशेष अनुष्ठान और प्रार्थनाएं आयोजित की गईं।

देशभर के 11 पवित्र तीर्थस्थलों से लाए गए पवित्र जल का उपयोग करके एक 'कुंभाभिषेक' समारोह संपन्न किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिपूर्ण प्रार्थनाओं के बीच, औपचारिक रूप से ध्वजारोहण और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए।

पीएम मोदी ने ने मंदिर में जलाभिषेक, ध्वज पूजा और महापूजा जैसे अनुष्ठान किए। समारोहों के दौरान हेलीकॉप्टरों से मंदिर पर फूलों की वर्षा भी की गई। इस अवसर के लिए मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री की यात्रा और लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए, पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। यह समारोह स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पुनर्निर्मित मंदिर के औपचारिक उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री सोमनाथ के सद्भावना मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

Share this story

Tags