Samachar Nama
×

पीएम मोदी पर खड़गे के आपत्तिजनक बयान से जनता दुखी: अरुण सिंह

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि खड़गे के बयान से देश की जनता दुखी है।
पीएम मोदी पर खड़गे के आपत्तिजनक बयान से जनता दुखी: अरुण सिंह

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि खड़गे के बयान से देश की जनता दुखी है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि अगर दुनिया में कोई ऐसा नेता है जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, तो वह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्हें देश के 140 करोड़ नागरिकों का भरोसा हासिल है। प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि खड़गे का पीएम मोदी को लेकर दिया बयान लोगों को बहुत ज्यादा आहत कर गया है। जनता के मन में गुस्सा है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बुधवार को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित न होने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भाजपा नेता मीनाक्षी सिंह ने कहा कि पूरे बुलंदशहर जिले में, समाज के सभी वर्गों की महिलाएं एक सुर में अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं। पीएम मोदी ने हाल ही में लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक लाया था। विपक्ष ने उसे गिराने का काम किया; यह बहुत शर्मनाक है। देश के कोने-कोने में महिलाओं को गुस्सा फूट रहा है; आधी आबादी का हक विपक्ष ने छीनने का काम किया है। हमें शर्म आती है कि विपक्ष का यह रवैया देखकर, पीएम मोदी ने नारियों को सशक्त करने का काम किया। देश का विपक्ष महिलाओं के हक के खिलाफ है; आने वाले दिनों में विपक्ष को करारा जवाब मिलेगा।

वहीं, बिहार के रोहतास से भाजपा नेता निवेदिता सिंह ने कहा कि 16 अप्रैल से प्रधानमंत्री मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक' के लिए विशेष सत्र बुलाया था। पूरे देश की महिलाएं देख रही हैं कि कैसे कुछ लोगों ने अपने ही परिवारों के वर्चस्व के लिए आधी आबादी को हाशिए पर धकेल दिया। कांग्रेस और पूरा इंडिया ब्लॉक गठबंधन नहीं चाहता है कि आधी आबादी को उसका हक मिले। यह सिर्फ महिलाओं के साथ रहने का दिखावा करते हैं, जब हमारे हक में साथ देने का वक्त आया तो इनका असली चेहरा सभी के सामने आ गया।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

Share this story

Tags