Samachar Nama
×

पीएम मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर एनडीए नेताओं ने कहा-140 करोड़ भारतीय गौरवान्वित

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। वहीं, जदयू नेताओं ने भी पीएम मोदी को सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
पीएम मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर एनडीए नेताओं ने कहा-140 करोड़ भारतीय गौरवान्वित

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। वहीं, जदयू नेताओं ने भी पीएम मोदी को सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलग-अलग देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाता है, तो यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति या देश के प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि सभी 140 करोड़ भारतीयों का होता है।

उन्होंने कहा कि स्लोवाकिया की ओर से पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा तथा विश्व शांति, सहयोग और मानव कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है। प्रधानमंत्री को प्राप्त यह 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान दर्शाता है कि आज भारत की आवाज विश्व मंच पर पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली और सम्मानित है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रधानमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं।

चिराग ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के विकास को गति देने का काम किया। आज अधिकांश देश इन कार्यों की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर कहा कि हम सभी चाहते थे कि जल्द से जल्द समाधान निकले क्योंकि अब परेशानियां बढ़ने लगी थीं। 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को लेकर सिर्फ हमारी ही नहीं बल्कि कई देशों की चिंता थी।

यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर उन्होंने कहा कि लोजपा (आर) यूपी विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। पार्टी के यूपी प्रभारी संगठन को मजबूती देना का काम कर रहे हैं और धीरे-धीरे हमारे कार्यक्रम भी लगेंगे। चुनाव को लेकर विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना के 'खान सर-रोशन आनंद विवाद' पर उच्च स्तरीय जांच के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव के पत्र पर कहा कि जांच हो रही है। सत्य सामने आना चाहिए। यह जांच का विषय है, बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ विषय है। किसी के साथ अन्याय न हो, इस बात का ध्यान जरूर हमारी सरकार रखेगी।

वहीं, जदयू सांसद संजय झा ने पीएम मोदी को स्लोवाकिया से मिलने सम्मान पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से सम्मानित किया जाना पूरे देश का सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में देश की प्रतिष्ठा दुनियाभर में बढ़ाई है। उन्हें 30 से अधिक देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है; यह सिर्फ प्रधानमंत्री जी का सम्मान नहीं है, पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव की बात है।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

Share this story

Tags