Samachar Nama
×

यूसीसी पर संजय निषाद बोले, जनता और पश्चिम बंगाल के हित में बनेगा कानून

यूसीसी पर संजय निषाद बोले, जनता और पश्चिम बंगाल के हित में बनेगा कानून
यूसीसी पर संजय निषाद बोले, जनता और पश्चिम बंगाल के हित में बनेगा कानून

लखनऊ, 29 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने पीएम मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान मिलने, यूसीसी बिल समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में नेतृत्व के लिए सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया गया है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए संजय निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश की जनता और सम्मान देने वालों को मैं बधाई देता हूं। पश्चिम बंगाल में यूसीसी बिल को लेकर संजय निषाद ने कहा कि बंगाल में नई सरकार लाने के लिए जनता को बधाई देता हूं। जनता और प्रदेश के हित में जो भी कानून हैं लाए जाएंगे, यूसीसी भी उसी कानून के तहत लाया जा रहा है।

सपा और कांग्रेस के सांसदों के संपर्क को लेकर संजय निषाद ने कहा कि जो भी हिंदुत्ववादी विचारधारा के लोग हैं, वे लोग संपर्क में हैं। वे चाहते हैं कि केंद्र और राज्य में सरकार आती है तो विकास होता है, इसलिए वे जुड़कर सेवा करना चाहते हैं।

अखिलेश यादव के प्रयागराज के दौरे को लेकर संजय निषाद ने कहा, "मेरा मानना है कि इन लोगों के लिए यह आखिरी चुनाव होगा, जिस तरह के कांग्रेस के गठबंधन की बात कर रहे हैं। अब उनका अंतिम चुनाव होगा।"

भाजपा अध्यक्ष की ओर से कांग्रेस पर किए गए हमले को लेकर संजय निषाद ने कहा कि उनके बयान का समर्थन करता हूं। निश्चित तौर पर कांग्रेस घोटाले से घिरी हुई थी, इसलिए उसको सत्ता से दूर होना पड़ा।

अयोध्या मामले पर पवन पांडेय की ओर से जांच की मांग पर संजय निषाद ने कहा कि जब जांच रुक जाएगी तब देखा जाएगा। अभी तो सब पकड़े जा रहे हैं। जांच की समीक्षा न्यायालय की ओर से की जाती है।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Share this story

Tags