Samachar Nama
×

पीएम मोदी की बचत अपील का एनडीए नेताओं ने किया समर्थन, बोले-लोग इसे गंभीरता से लें

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन की बचत करने और फिलहाल सोने की खरीदारी से बचने की अपील का समर्थन किया है। उनका कहना है कि वैश्विक आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई के दौर में प्रधानमंत्री की अपील को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।
पीएम मोदी की बचत अपील का एनडीए नेताओं ने किया समर्थन, बोले-लोग इसे गंभीरता से लें

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन की बचत करने और फिलहाल सोने की खरीदारी से बचने की अपील का समर्थन किया है। उनका कहना है कि वैश्विक आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई के दौर में प्रधानमंत्री की अपील को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।

बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि डीजल और पेट्रोल का अत्यधिक उपयोग प्रदूषण बढ़ाने का बड़ा कारण है। प्रधानमंत्री ने सही दिशा में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। लोगों को ईंधन की खपत कम करने के उपाय अपनाने चाहिए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने सोने की खरीदारी को लेकर भी प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि नागरिकों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वे विश्व के महान नेताओं में से एक हैं। प्रधानमंत्री की अपील पूरी तरह उचित और सार्थक है। कठिन वैश्विक परिस्थितियों में देशवासियों को संयम और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।

तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे खर्च और संसाधनों के उपयोग में संयम बरतें। किसानों को उर्वरकों पर अत्यधिक निर्भरता कम करनी चाहिए, लोगों को विदेश यात्राएं सीमित करनी चाहिए और अनावश्यक रूप से सोना खरीदने से बचना चाहिए ताकि देश का विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित रह सके।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस समय आर्थिक संकट से गुजर रही है, लेकिन भारत ने अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिरता बनाए रखी है।

रामचंद्र राव ने विपक्षी नेताओं की आलोचना पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तेलंगाना के मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री की अपील की आलोचना करना उचित नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2007 में तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भी आर्थिक संकट की आशंका के बीच लोगों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी।

जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि दुनिया की प्रमुख रेटिंग एजेंसियों ने वैश्विक मंदी की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि इसका असर रोजगार, नौकरियों और विकास पर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई को लेकर पूरी दुनिया चुनौतियों का सामना कर रही है, इसलिए देश की जनता को आने वाली परिस्थितियों के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।

जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा, "मैं देश के नागरिकों से प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील का पूरे दिल से समर्थन करता हूं। जैसा कि आप सभी जानते हैं, भारत की स्थिति अलग-थलग नहीं है। यह एक वैश्विक स्थिति है जिसमें मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण समस्याएं पैदा हुई हैं। इसलिए प्रधानमंत्री ने लोगों से जो अपील की है और घोषणा की है। मैं भी आपके माध्यम से यह अपील करना चाहूंगा कि देश के नागरिक इस अपील का पालन करें।"

--आईएएनएस

एसएके/वीसी

Share this story

Tags