Samachar Nama
×

मनोज तिवारी बोले, देश को मजबूत करने के लिए है पीएम मोदी की अपील

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से जो भी अपील की जा रही है, वो देश को और आगे बढ़ाने के लिए है या संकट में देश को मजबूत करने के लिए है।
मनोज तिवारी बोले, देश को मजबूत करने के लिए है पीएम मोदी की अपील

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से जो भी अपील की जा रही है, वो देश को और आगे बढ़ाने के लिए है या संकट में देश को मजबूत करने के लिए है।

मनोज तिवारी ने कहा कि देशवासियों को पता है कि पीएम मोदी का बोलना हर नागरिकों के लाभ के लिए है। दुनियाभर में युद्ध हो रहा है, इसके लिए हमें तैयार रहना है। हमको आत्मनिर्भर होना है। जिन लोगों की ओर से देश के खिलाफ साजिश रची जा रही है, उनके खिलाफ भी सतर्क रहना है।

पीएम मोदी के विदेश यात्रा को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान देश में पानी की समस्या को लेकर बड़ा काम करके आए हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी की ओर से पूरे देश को लोकतंत्र का संदेश दिया गया। दुनियाभर में चल रहे युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर राहुल गांधी जैसे लोग देश में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं तो देश के लोगों की ओर से उन्हें कभी समर्थन नहीं मिलेगा।

मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको (राहुल गांधी) जनता इतनी बार हरा चुकी है कि वे प्रधानमंत्री पीएम मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं।

सपा कार्यकर्ताओं को 400 सीटों पर तैयार रहने वाले अखिलेश यादव के बयान पर मनोज तिवारी ने कहा कि अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी जैसे अमानवीय कार्य करने वाली मुख्यमंत्री का समर्थन और कांग्रेस का समर्थन कर खुद ही हाशिए पर चले गए हैं। अखिलेश यादव ने जो भी कहा, वह भी कांग्रेस की हैसियत से ज्यादा है।

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि देश की जनता जिनको पहचान कर हरा रही है, तो उनको बहाना चाहिए। सीजेआई का बयान युवाओं के लिए नहीं है। जो लोग इस देश को खोखला करने में लगे हैं, उनको मौका नहीं मिल रहा है। इस नाम से बनाई गई पार्टी के 81 प्रतिशत समर्थक पाकिस्तानी या बांग्लादेशी है।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags