Samachar Nama
×

पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में महिलाओं की अहम भूमिका : लीना

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहे 'भारती-नारी से नारायणी' कार्यक्रम में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख लीना रहाणे भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में लीना रहाणे ने कहा कि 'नारी से नारायणी' के विचार से देश में महिलाओं की गरिमा और गर्व को जगाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज जितनी भी नीतियां व जितने भी प्रयास महिला शिक्षा व महिला स्वास्थ्य को लेकर हो रहे हैं, उन्हें इस तरह से लागू करना चाहिए कि समाज की सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जितने भी सत्र हुए हैं, उनका मकसद यह है कि भारत का विकास वूमेन लेड डेवलपमेंट के तहत हो और पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। महिलाएं स्वयं की शक्ति को जानें और महिलाएं सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं बल्कि समाज की भी जिम्मेदारी लें। इससे समाज में एक सकारात्मक वातावरण बनेगा और एक सुरक्षित व विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा।

महिला उद्यमी शशि बुवना ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि हर महिला, चाहे वह कम आय वाले वर्ग से हो, मध्यम वर्गीय हो या उच्च वर्ग से हो, अपनी ज़िंदगी में अलग-अलग तरह के हालात व चुनौतियों का सामना करती है। इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ आए हैं। सब अपना विषय और दर्द बता रहे हैं। मध्यम वर्ग को उच्च वर्ग की समस्या पता नहीं होती है, एसे में उन सब बातों के निष्कर्ष निकलकर आ रहे हैं।

लक्ष्मी पुरी ने कहा कि भारत और दुनियाभर की सभी महिलाओं व लड़कियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। मैं इस कॉन्फ्रेंस में आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं, जिसमें पूरे देश की महिलाओं व लड़कियों को एक साथ लाने के लिए आयोजित किया गया है।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीयूष

Share this story

Tags