Samachar Nama
×

पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर संत समाज ने जताई खुशी, कहा- इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा अध्याय

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर देशभर के संत समाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। संतों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें अन्य प्रधानमंत्रियों से अलग बनाता है।
पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर संत समाज ने जताई खुशी, कहा- इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा अध्याय

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर देशभर के संत समाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। संतों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें अन्य प्रधानमंत्रियों से अलग बनाता है।

महाराष्ट्र के नासिक में सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के उत्तराधिकारी संजय दास महाराज ने कहा कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण बात है और इतिहास के पन्नों में यह दर्ज होगा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आजादी के बाद देश में कई प्रधानमंत्री हुए, लेकिन पीएम मोदी की कीर्ति, व्यक्तित्व और नेतृत्व अद्वितीय है। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम किया है। यही वजह है कि वह इतने लंबे समय तक इस पद पर बने हुए हैं। दुनिया भर में उनकी प्रशंसा हो रही है और पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हो रहा है। नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़कर उन्होंने एक बड़ा इतिहास रचा है।"

वहीं, अयोध्या में सनातन रक्षक संघ के अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश को ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जो पहले कभी नहीं मिले थे और आगे भी ऐसे प्रधानमंत्री मिलने की संभावना बहुत कम है। उन्होंने ऐसे कार्य किए हैं जिन्हें असंभव माना जाता था। चाहे कश्मीर का मामला हो, राम जन्मभूमि का विषय हो या भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए कदम, उन्होंने हर क्षेत्र में निर्णायक नेतृत्व का परिचय दिया है। उनके लिए देश ही परिवार है। हम उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं और चाहते हैं कि वह अडिग एवं निर्भय होकर देश की सेवा करते रहें।

अयोध्या स्थित कोठारी अश्वस्थ संत सेवा ट्रस्ट आश्रम के राम कुमार दास ने भी प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है और इतिहास में इसे स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उनकी कार्यशैली पूर्व प्रधानमंत्रियों से अलग रही है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी कॉरिडोर का विकास, आर्टिकल 370 को हटाने का निर्णय, कश्मीर में पुनर्वास के प्रयास और 'मन की बात' के माध्यम से जनता से सीधा संवाद उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां हैं। पुलवामा हमले के बाद की गई कार्रवाई ने भी मजबूत नेतृत्व का परिचय दिया है।"

उन्होंने आगे कहा कि आज केवल इटली की प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लोग भारत के प्रधानमंत्री को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। एक समय ऐसा भी था जब भारत के प्रधानमंत्री को वैश्विक मंचों पर उतना महत्व नहीं दिया जाता था, लेकिन आज जब प्रधानमंत्री मोदी बोलते हैं तो दुनिया ध्यानपूर्वक उनकी बात सुनती है। उनकी सोच और कार्यशैली उन्हें विशिष्ट बनाती है। निश्चित तौर पर उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा है और आने वाले समय में भी उनसे बेहतर कार्यों की अपेक्षा है।

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags