Samachar Nama
×

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर: धर्मशीला गुप्ता

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। विकसित भारत-जी राम जी बिल पर विपक्ष के हंगामे को लेकर भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि भाजपा हमेशा से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वालों का सम्मान करती है। महात्मा गांधी हमारे राष्ट्रपिता हैं। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

नई दिल्ली में धर्मशीला गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि बापू ने नमक सत्याग्रह और चंपारण सत्याग्रह जैसे अभियान चलाए। हम हमेशा उनका सम्मान करते हैं और उन्हें बापू कहते हैं। भाजपा उनका सम्मान करती है, लेकिन कांग्रेस बाबासाहेब अंबेडकर और अन्य नेताओं का अपमान करती है। उन्हें लगता है कि गांधी टाइटल सिर्फ उन्हीं का है। मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी कर दिया है, इससे विकसित भारत का अर्थ समझ में आता है। विकसित भारत का मिशन 2047 तक हमें पूरा करना है और पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यह बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा निंदा करती है और शिकायत करने में लगी रहती है। उनका काम ही यही है, वे ऐसे काम करते रहते हैं। पीएम मोदी विकास का काम करते हैं और विकसित भारत की ओर ले जा रहे हैं।

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार विधानसभा के पांच दिवसीय सत्र के दौरान तेजस्वी यादव विदेश दौरों में व्यस्त थे और हार की हताशा को दूर करने के लिए वहां से बेबुनियाद बयान दे रहे थे। इसी तरह, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राहुल गांधी भी विदेश दौरे पर थे। वे मेहनत नहीं करना जानते हैं। उनका राजनीतिक करियर उन्हें तोहफे में मिला है। वे जनता के मुद्दों को उठाने में विश्वास नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद के शीतकालीन सत्र में विकास पर हो रही चर्चा में भाग नहीं लिया। तेजस्वी यादव हार की हताशा में विदेश में गर्माहट ले रहे हैं। राहुल गांधी को देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए वे देश छोड़कर विदेश में हैं। देश के विकास के लिए पीएम मोदी काम कर रहे हैं।

धर्मशीला गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितीन नबीन के स्वागत की तैयारी को लेकर कहा, "बिहार को सम्मान पीएम मोदी ने दिया है। संपूर्ण बिहारवासी आभार जता रहे हैं। हमारे कार्यकारी अध्यक्ष नितीन नबीन के स्वागत के लिए पूरा बिहार तैयारियां कर रहा है, शंखनाद होगा। एनडीए के कार्यकर्ता अपने पंचायत और बूथ तक से पटना में 23 दिसंबर को भव्य स्वागत करेंगे।"

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story

Tags