Samachar Nama
×

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने अर्थव्यवस्था के मामले में लंबी छलांग लगाई : प्रतुल शाहदेव

रांची, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में भारत के आर्थिक डीएनए में बदलाव की बात कही। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के बयान का समर्थन किया और भारत के आर्थिक विकास की तारीफ की।
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने अर्थव्यवस्था के मामले में लंबी छलांग लगाई : प्रतुल शाहदेव

रांची, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में भारत के आर्थिक डीएनए में बदलाव की बात कही। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के बयान का समर्थन किया और भारत के आर्थिक विकास की तारीफ की।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "भारत ने पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व में अर्थव्यवस्था के मामले में लंबी छलांग लगाई है। हमें जब 2014 में देश के नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली थी, तो हम दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे, वहां से हमने चौथे स्थान का सफर तय किया। यह कोई छोटी छलांग नहीं है। पूरे विश्व में मंदी छाई हुई है, लेकिन फिर भी हम विश्व में तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की राह में हैं। पिछला ग्रोथ रेट 8.2 प्रतिशत का था, जो पूरी दुनिया को चकित करने वाला था। यूरोपीय देशों की हालत खराब है। अमेरिका की ग्रोथ रेट हमारे बराबर नहीं है। भले ही वे बड़ी इकोनॉमी हैं, इसलिए उन पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। भारत ने अपनी पूरी अर्थव्यवस्था को बदल दिया।"

टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) विधायक मदन मित्रा के कथित तौर पर भगवान राम को मुस्लिम बताने पर प्रतुल शाहदेव ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ऐसे घटिया सोच वाले लोगों पर कुछ प्रतिक्रिया देना भी शर्मनाक है। भगवान राम का इतिहास हजारों साल पुराना है, जबकि इस्लाम 1,400 वर्ष पुराना है। प्रभु श्रीराम सनातन आस्था के महाप्रतीक हैं, उनको मुसलमान बताया जा रहा है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्हें इलाज की जरूरत है और रांची के पागलखाने आ जाना चाहिए।"

बिहार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला का हिजाब हटाने वाली घटना पर प्रतुल शाहदेव ने कहा, "नीतीश कुमार जिस आयु में हैं और जिस आयु की वो बिटिया थी, तो ऐसे में दोनों के बीच दादा-पोती का रिश्ता कहा जा सकता है। नीतीश कुमार सिर्फ आशीर्वाद देने के लिए चेहरे को देख रहे थे, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। नीतीश कुमार लंबे समय से मुख्यमंत्री हैं और अभी तक किसी ने उनके चरित्र पर ऊंगली नहीं उठाई। हर चीज में राजनीति करना उचित नहीं है।"

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

Share this story

Tags