Samachar Nama
×

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर अर्थशास्त्री योगेंद्र कपूर का विश्लेषण: बोले- संकट में भी मजबूत साबित हुई भारतीय अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। अर्थशास्त्री योगेंद्र कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल के आर्थिक प्रभाव पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इस सरकार की लगातार चुनावी सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण लोगों के बीच बना भरोसा और सरकार की नीयत पर विश्वास है।
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर अर्थशास्त्री योगेंद्र कपूर का विश्लेषण: बोले- संकट में भी मजबूत साबित हुई भारतीय अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। अर्थशास्त्री योगेंद्र कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल के आर्थिक प्रभाव पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इस सरकार की लगातार चुनावी सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण लोगों के बीच बना भरोसा और सरकार की नीयत पर विश्वास है।

योगेंद्र कपूर ने आईएएनएस से कहा कि मोदी सरकार ने देश के आर्थिक माहौल और पूरे इकोसिस्टम को बदलने की कोशिश की। सरकार ने डिजिटाइजेशन को सिर्फ तकनीकी बदलाव के रूप में नहीं, बल्कि पारदर्शिता बढ़ाने के बड़े माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं, सब्सिडी और अन्य लाभों को सीधे लोगों तक पहुंचाने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली को मजबूत किया गया।

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के डीबीटी मॉडल की सराहना कर रही है, क्योंकि इसके जरिए पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है। इससे भ्रष्टाचार कम हुआ और लोगों के बीच सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा। यही भरोसा और पारदर्शिता सरकार की लगातार चुनावी जीत का एक बड़ा कारण रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार और नेतृत्व की असली परीक्षा संकट के समय होती है। कोरोना महामारी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान पूरी दुनिया में अस्थिरता और आर्थिक संकट का माहौल बन गया था। कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई, लेकिन भारत ने उस चुनौती का मजबूती से सामना किया।

योगेंद्र कपूर ने कहा कि आज दुनिया में युद्ध जैसी परिस्थितियां और वैश्विक आर्थिक उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहे हैं, लेकिन भारत ने खुद को एक मजबूत और लचीली अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि संकट के समय जिस तरह सरकार ने हालात संभाले, वह अपने आप में बड़ी बात है, और इसके लिए सरकार को श्रेय मिलना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक आर्थिक लाभ पहुंचाने की बात पर योगेंद्र कपूर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने इस दिशा में लगातार काम किया है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि योजनाओं का फायदा सीधे आम लोगों तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि भारत लगातार 5 से 7 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर बनाए हुए है, जो दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बेहतर प्रदर्शन माना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई और वैश्विक दबाव जैसी चुनौतियों के बावजूद सरकार ने कीमतों को नियंत्रण में रखने का प्रयास किया।

योगेंद्र कपूर ने कहा कि आज भारत को देश और विदेश दोनों जगह एक 'रेजिलिएंट इकॉनमी' के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे सरकार के लगातार किए गए प्रयास और नीतिगत फैसले अहम भूमिका निभा रहे हैं।

--आईएएनएस

वीकेयू/डीकेपी

Share this story

Tags