पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच में हुई महत्वपूर्ण चर्चा : सस्मित पात्रा
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वेस्ट एशिया के मुद्दों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी की 40 मिनट की चर्चा अहम थी। इस दौरान भारत-अमेरिका बातचीत और भारत की स्टेबल एनर्जी जरूरतों के लिए एनर्जी सिक्योरिटी पर फोकस किया गया।
उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर भी बात हुई होगी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ब्लॉकेज को खोलने पर भी चर्चा हुई होगी, जिससे कि एनर्जी सिक्योरिटी को सुनिश्चित किया जा सके। होर्मुज के रास्ते जो भी सप्लाई होती है, वो कहीं न कहीं ब्लॉक है। इसको सिक्योर करने को लेकर चर्चा हुई है।
सस्मित पात्रा ने कहा कि ऐसे चर्चा काफी जरूरी है। खासकर भारत का लगभग 20 प्रतिशत ऑयल और लगभग 60 प्रतिशत नेचुरल गैस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर आता है। इसलिए भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज काफी महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच में काफी महत्वपूर्ण चर्चा हुई है।
उन्होंने कहा कि अभी बातचीत का दौर जारी है। अगर देखा जाए तो अभी तक पहले चरण में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सार्थक नहीं रही। शायद दूसरे चरण के बातचीत के लिए कोशिश की जा रही है। सस्मित पात्रा ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच फिर से नेगोशिएशन शुरू होंगे। भारत को एनर्जी सिक्योरिटी के लिए और काम करने की आवश्यकता है।
बता दें कि भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने में मदद की कोशिश करने वाले देशों के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर स्वागत की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर भारत भी शामिल होता है, तो उसका भी स्वागत है।
राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात को लेकर कोई भेदभाव नहीं कर रहे हैं कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने में कौन मदद कर सकता है।
--आईएएनएस
एसडी/पीएम

