Samachar Nama
×

पीएम किसान सम्मान निधि का मिला लाभ, धमतरी के किसानों ने केंद्र सरकार का जताया आभार

धमतरी, 22 जून (आईएएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी की थी। इस किस्त के तहत देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 95,641 किसानों के खाते में 19 करोड़ 13 लाख रुपए आए हैं।

सरकार की ओर से जारी की गई सहायता राशि के ठीक समय पर आने से किसानों को बड़ी राहत मिली है क्योंकि फिलहाल धान की खेती की तैयारी का काम चल रहा है।

किसानों ने बताया कि इस समय उनके पास पैसों की कमी महसूस हो रही थी। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा दी गई यह राशि उनके लिए वरदान साबित हुई है। वे इस पैसे का उपयोग मजदूरों को भुगतान, बीज, खाद और अन्य खेती संबंधी कामों में करेंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि वे हमारी जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं और सही समय पर मदद पहुंचाते हैं। किसानों ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।

लाभार्थी किसान नंद यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सम्मान निधि से रुपए मिले हैं। इसका उपयोग बीज और खाद खरीदने में करूंगा। इस योजना के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताता हूं।

इंद्रेश घाटे ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत खाते में दो हजार रुपए आए हैं। इस समय यह राशि बहुत काम आएगी। यह केंद्र सरकार की एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है। मैं प्रधानमंत्री का आभार जताता हूं।

ढालवेंद्र साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में सम्मान निधि की किस्त जारी की है। मैं अपने और पूरे जिले के किसानों की ओर से उनका आभार व्यक्त करता हूं। खासकर छोटे किसानों के लिए यह योजना बहुत उपयोगी साबित हो रही है, क्योंकि ठीक उसी समय पैसा मिल रहा है, जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। यह योजना पूरे देश में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

धमतरी के किसानों का कहना है कि इस योजना से न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है बल्कि खेती-किसानी के काम में भी निरंतरता रही है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share this story

Tags