Samachar Nama
×

पीयूष गोयल दक्षिण कोरियाई समकक्ष येओ हान-कू से मिले, भारत-कोरिया सीईपीए को लेकर चर्चा हुई

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष येओ हान-कू से मुलाकात की और इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच भारत-कोरिया सीईपीए, इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन, ग्रीन एनर्जी और डिजिटल ट्रेड जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गोयल ने कहा कि दक्षिण कोरिया के व्यापार, उद्योग और संसाधन मंत्रालय (एमओटीआईआर) के व्यापार मंत्री येओ हान-कू से मिलकर मुझे खुशी हुई।

हमने भारत-कोरिया सीईपीए (व्यापक आर्थिक सहयोग तथा भागीदारी समझौता) अपग्रेड वार्ता को फिर से शुरू करने और उसमें सुधार लाने के तरीकों पर चर्चा की और इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन, ग्रीन एनर्जी और डिजिटल ट्रेड जैसे क्षेत्र में सहयोग गहरा करने के अवसरों का पता लगाया।

गोयल ने पोस्ट के अंत में लिखा कि हम आपसी व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की आशा करते हैं।

दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री येओ हान-कू राष्ट्रपति ली जे म्युंग के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो कि तीन दिनों के भारत दौर पर आया हुआ है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की दिन में राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है।

इससे पहले दिन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली ने अपनी पत्नी किम ही-क्यंग के साथ राजधानी के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति और प्रथम महिला ने महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजघाट जाने से पहले, दक्षिण कोरियाई नेता का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया, जिसके साथ ही भारत की उनकी महत्वपूर्ण राजकीय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत हुई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरियाई नेता का स्वागत किया।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति, प्रथम महिला किम ही-क्यंग के साथ, तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे के लिए रविवार को दिल्ली पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने किया।

--आईएएनएस

एबीएस/

Share this story

Tags