पिंगवु वर्ष के शरद ऋतु माजू पूजा समारोह के सीधे प्रसारण को मिली उत्साहपूर्ण वैश्विक प्रतिक्रिया
बीजिंग, 16 नवंबर (आईएएनएस)। 1 नवंबर 2026 को, पिंगवु वर्ष (2026) के शरद ऋतु देवी माजू पूजा समारोह और 28वें मेइचो माजू सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव का भव्य आयोजन फुच्यैन प्रांत के फुथ्येन स्थित मेइचो द्वीप पर हुआ।
चाइना मीडिया ग्रुप के चीनी ग्लोबल प्रोग्राम सेंटर ने पूरे समारोह का सीधा प्रसारण किया और सीसीटीवी4 तथा अन्य मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से इसे विश्व स्तर पर प्रसारित किया।
'सद्गुण, परोपकार और प्रेम' की मूल भावना को कायम रखते हुए, माजू संस्कृति थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक कड़ी के रूप में कार्य करती है, जो दुनिया भर में चीनी लोगों के बीच भावनात्मक बंधन को बनाए रखती है और चीन तथा अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पारस्परिक शिक्षा को बढ़ावा देती है।
पचास से अधिक देशों और क्षेत्रों में इसकी गहरी जड़ें हैं। शरद ऋतु माजू पूजा समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया, जिसमें गायक, संगीतकार और नर्तक अपनी-अपनी भूमिकाओं में उपस्थित थे। प्रारंभिक, द्वितीयक और अंतिम अर्पण क्रमानुसार संपन्न हुए, जिससे एक गंभीर और गरिमामय वातावरण का निर्माण हुआ, जिसने चीनी पूजा की सहस्राब्दी पुरानी अनुष्ठानिक व्यवस्था और प्राच्य भव्यता को पुनर्जीवित किया।
इस समारोह ने विभिन्न बोलियों में एक साथ अनुवाद की शुरुआत की, जिसमें छह चैनलों मंदारिन, मिन्नान बोली, हक्का बोली, कैंटोनीज, छाओशान बोली और अंग्रेजी में एक साथ वर्णन प्रदान किया गया, जिससे प्रवासी चीनी और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

