Samachar Nama
×

फोन चोरी और स्नैचिंग के आरोप में युवक गिरफ्तार, चार मोबाइल और तमंचा बरामद

नोएडा, 22 मई (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी और स्नैचिंग के चार मोबाइल फोन के साथ एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
फोन चोरी और स्नैचिंग के आरोप में युवक गिरफ्तार, चार मोबाइल और तमंचा बरामद

नोएडा, 22 मई (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी और स्नैचिंग के चार मोबाइल फोन के साथ एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 21 मई को थाना सेक्टर-39 पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के जरिए जानकारी मिली थी कि मोबाइल फोन छीनने की घटनाओं में शामिल एक युवक बोटेनिकल गार्डन मल्टीलेवल पार्किंग के आसपास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार चोरी और किए गए मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके अलावा आरोपी के पास एक .315 बोर का अवैध तमंचा और एक कारतूस भी मिला।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मदूदाबाद का रहने वाला है। वर्तमान में वह नोएडा के सेक्टर-44 स्थित सोम बाजार इलाके में रह रहा था। आरोपी की उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह देर रात अकेले आने-जाने वाले लोगों को निशाना बनाता था। मौका मिलते ही वह मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि छीने गए मोबाइल फोन को बेचकर वह अपना खर्च चलाता था। पुलिस के मुताबिक बरामद सभी मोबाइल फोन अलग-अलग स्थानों से स्नैचिंग कर लाए गए थे।

आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह अपने पास अवैध तमंचा लोगों को डराने-धमकाने और पकड़े जाने की स्थिति में खुद की सुरक्षा के लिए रखता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और मोबाइल खरीदने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। थाना सेक्टर-39 पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर चोरी, स्नैचिंग, आईटी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

--आईएएनएस

पीकेटी/वीसी

Share this story

Tags