Samachar Nama
×

फिलीपींस ने स्वीकार किया था कि हुआंगयान द्वीप उसका क्षेत्र नहीं है

फिलीपींस ने स्वीकार किया था कि हुआंगयान द्वीप उसका क्षेत्र नहीं है
फिलीपींस ने स्वीकार किया था कि हुआंगयान द्वीप उसका क्षेत्र नहीं है

बीजिंग, 13 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले कुछ दशकों में फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में लगातार अफवाह फैलाई और परेशानी खड़ी की। यहां तक कि फिलीपींस ने हुआंगयान द्वीप आदि क्षेत्रों में एक के बाद एक झूठ गढ़े और इस तरह से तथाकथित प्रभुसत्ता के लिए "संघर्ष" करने की कोशिश की।

लेकिन फिलीपींस ने झूठ की कहानी में एक अहम बात पर ध्यान नहीं दिया, जो कि एक शौकिया रेडियो स्टेशन का कॉल साइन है। 30 साल से भी पहले चीनी लोगों की एक टीम पहले ही हुआंगयान द्वीप पर उतर चुकी थी और फिलीपींस के विमानों का आमने-सामने मुकाबला भी कर चुकी थी।

इस टीम के नेता छन फिंग ने कहा कि फिलीपींस सरकार ने उस समय इसे औपचारिक रूप से स्वीकार किया था कि हुआंगयान द्वीप फिलीपींस की भूमि नहीं है।

छन फिंग ने कहा कि उस समय डीएक्स सेंचुरी क्लब (डीएक्ससीसी) बहुल लोकप्रिय था। डीएक्ससीसी का सदस्य बनना चाहता है, तो यह साबित करना होगा कि यह इलाका बिना किसी विवाद के है। चीनी रेडियो खेल संघ ने वर्ष 1994 में हुआंगयान द्वीप में शौकिया रेडियो स्टेशन का कॉल साइन आवेदन जमा किया था। उस समय फिलीपींस सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा था कि हुआंगयान द्वीप फिलीपींस की क्षेत्रीय संप्रभुता के दायरे में नहीं है। उसके बाद कॉल साइन बीएस7एच को औपचारिक रूप से मान्यता मिल गई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags