Samachar Nama
×

फिलीपींस: फेरी में लगी आग, 5 की मौत और 86 लापता

फिलीपींस: फेरी में लगी आग, 5 की मौत और 86 लापता
फिलीपींस: फेरी में लगी आग, 5 की मौत और 86 लापता

मनीला, 10 सितंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस की राजधानी मनीला से एक पर्यटक स्थल जा रही फेरी में लगी आग की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 86 लापता बताए जा रहे हैं।

फिलीपींस कोस्ट गार्ड (पीसीजी) ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से गुरुवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि फिलीपींस में 134 यात्रियों और क्रू मेंबर को ले जा रही एक फेरी में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई और 86 लोग लापता हैं। इस घटना में 43 लोगों को बचाया गया है।

पीसीजी के अनुसार एमवी जून एस्टर मनीला से पलावन प्रांत के टूरिस्ट डेस्टिनेशन कोरोन जा रही थी और अचानक उसमें बुधवार देर शाम को आग लग गई। कोस्ट गार्ड कैप्टन नोएमी कायाब्याब के अनुसार, आग कोरोन के मार्सिला गांव के तट से लगभग 1.2 नॉटिकल मील (2.2 किलोमीटर) दूर लगी।

कोरोन स्थानीय और विदेशी टूरिस्ट के लिए एक लोकप्रिय जगह है। यह अपने समुद्र तटों और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान डूबे जहाजों के मलबे के लिए जाना जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि तेज लहरों के कारण फेरी दूर बह गई थी, जिससे खोज और बचाव अभियान मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी रहने के कारण मरने वालों और लापता लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

पीसीजी द्वारा फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियो में जहाज पूरी तरह से आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाई दिया।

कोस्ट गार्ड कैप्टन नोएमी कायाब्याब ने गुरुवार को एक स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया, "अभी हमारे पास बचाए गए लोगों (42) और हताहतों के बारे में जो डेटा है, उसके आधार पर 87 लोग ऐसे हैं जिनका कोई पता नहीं है।" उन्होंने कहा कि जहाज के मैनिफेस्ट में 134 यात्रियों और क्रू मेंबर के नाम दर्ज थे।

उन्होंने कहा, "साफ कर दूं कि यह लाइव डेटा है और हमारे खोज और बचाव अभियान के जारी रहने के साथ इसमें बदलाव हो सकता है।"

--आईएएनएस

केआर/

Share this story

Tags