Samachar Nama
×

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी की कटौती होने पर भाजपा सांसदों ने पीएम मोदी का जताया आभार

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती करने के फैसले पर भाजपा सांसदों ने पीएम मोदी का आभार जताया है। सांसदों ने कहा कि इससे जनता को काफी फायदा मिलने वाला है।
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी की कटौती होने पर भाजपा सांसदों ने पीएम मोदी का जताया आभार

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती करने के फैसले पर भाजपा सांसदों ने पीएम मोदी का आभार जताया है। सांसदों ने कहा कि इससे जनता को काफी फायदा मिलने वाला है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैं देश की तरफ से प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी मुश्किल समय में हमेशा जनता के फायदे को ध्यान में रखते हुए सही फैसले लेते हैं। यह सरकार का बहुत अच्छा फैसला है। इससे जनता पर बोझ कम हो जाएगा।"

पश्चिम बंगाल चुनाव पर उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी चुनाव हार रही है, इसी वजह से वह परेशान हो गई है। उनको डार का डर पहले से ही सताने लगा है। पश्चिम बंगाल की जनता ने अबकी बार मन बना लिया है कि बंगाल से ममता सरकार को हटा देना है।

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह भारत सरकार का बहुत अच्छा फैसला है। इससे राहत मिलेगी, इससे जनता में यह भरोसा पैदा होगा कि सरकार ने इस मुश्किल समय में उनके बारे में सोचा है।"

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "यह बहुत बड़ी बात है, सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ कर रही है कि इस जंग के समय में देश के लोगों को कोई दिक्कत न हो। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं।"

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "ये विपक्ष को यही दिख रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। पाकिस्तान में 1-1 किमी लाइन लगने के बाद भी लूट मची है और भारत में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर जीरो कर दिया है। इतना संवेदनशील जिस देश का पीएम हो, उसके बाद भी विपक्ष आरोप लगाने से पहले सोचता नहीं है।"

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "यह एक अच्छा कदम है। ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के कारण पूरी दुनिया में पेट्रोल, डीजल और गैस की स्थिति ठीक नहीं है। इसके बावजूद भारत में किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।"

--आईएएनएस

एसएके/वीसी

Share this story

Tags