Samachar Nama
×

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन, बोले- सरकार का साथ देना चाहिए

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है, जिसको लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन, बोले- सरकार का साथ देना चाहिए

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है, जिसको लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

यूपी सरकार में मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि देश को पता है कि इस समय अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। इसे लेकर प्रधानमंत्री गंभीर हैं। वे ऐसी व्यवस्था जरूर करेंगे, जिससे देश में कोई संकट न आए।

पेट्रोल लेने आए चंदन पांडेय ने कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोगों पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है। जिस तरह का संकट है, उसे देखते हुए कुछ दिन पहले लोग घबरा रहे थे। अगर ऊपर से ही दाम बढ़ाए जा रहे हैं, तो हमें इसका समर्थन करना चाहिए। इस वक्त सरकार और देश के साथ खड़ा होना चाहिए।

विनय कुमार शर्मा ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन अगर बढ़ भी रही है तो क्या किया जा सकता है? सरकार जो भी कर रही है, जनता के हित में ही कर रही है। सरकार को जनता की सुरक्षा और राहत के बारे में सोचना चाहिए।

पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा होने पर एक अन्य व्यक्ति अमन पासवान ने कहा कि सरकार जो भी नियम बनाए, वह जनता की सहूलियत को ध्यान में रखकर बनाए। वहीं, विवेक नाम के एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि अगर जरूरत होगी तो लोगों को आना-जाना पड़ेगा। इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।

बता दें कि वैश्विक संकट के बीच देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने इस बार पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पिछले 10 दिनों में कुल मिलाकर कीमतों में लगभग 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का भाव 92.49 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share this story

Tags