Samachar Nama
×

पेइचिंग श्यांगशान फोरम का 13वां संस्करण शुरू

पेइचिंग श्यांगशान फोरम का 13वां संस्करण शुरू
पेइचिंग श्यांगशान फोरम का 13वां संस्करण शुरू

बीजिंग, 16 सितंबर (आईएएनएस)। 13वां पेइचिंग श्यांगशान फोरम बुधवार को पेइचिंग अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में शुरू हुआ। चीनी रक्षा मंत्री तोंग चुन ने फोरम में हिस्सा लिया और मुख्य भाषण दिया।

तोंग चुन ने कहा कि इस वर्ष पेइचिंग श्यांगशान फोरम की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ है। उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया में सदी में एक बार होने वाले बड़े बदलाव तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था एक नाजुक दौर से गुजर रही है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा पेश की गई मानव जाति साझा भविष्य समुदाय की अवधारणा और चार वैश्विक पहलों का ऐतिहासिक महत्व लगातार सामने आ रहा है।

उन्होंने कहा कि नई सुरक्षा अवधारणा के जरिए आम सहमति बनानी चाहिए, बहुपक्षवाद के जरिए स्थिरता कायम रखनी चाहिए, ऐतिहासिक अनुभवों से सीख लेते हुए जोखिमों से बचना चाहिए और संवाद व परामर्श के जरिए समस्याओं का समाधान करना चाहिए। साथ ही, साझा विकास को आधार बनाकर सहयोग को मजबूत करना चाहिए और ठोस कार्रवाई के जरिए सहयोग को और गहरा करना चाहिए, ताकि दुनिया में स्थायी शांति और सभी के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

तोंग चुन ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा शासन की असली कसौटी कार्रवाई और उसके नतीजे हैं। उन्होंने कहा कि चीनी सेना दुनिया के सभी देशों की सेनाओं के साथ मिलकर वैश्विक सुरक्षा पहल को लागू करने, आपसी सुरक्षा विश्वास को लगातार मजबूत करने और साझा सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय समन्वय बढ़ाने को तैयार है।

इसके साथ ही, चीनी सेना साझा सुरक्षा बनाए रखने की क्षमता बढ़ाने, उभरते क्षेत्रों में सुरक्षा शासन मजबूत करने, सार्वजनिक सुरक्षा सेवाओं की आपूर्ति बढ़ाने और मानव जाति साझा भविष्य समुदाय के निर्माण में और अधिक योगदान देने के लिए भी तैयार है।

इस वर्ष के फोरम का विषय 'स्थिरता पर आम सहमति बनाएं, सुरक्षा शासन को संयुक्त रूप से बढ़ावा दें' है। फोरम में 100 से अधिक देशों, क्षेत्रों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के आधिकारिक प्रतिनिधियों, विद्वानों, विशेषज्ञों और पर्यवेक्षकों समेत करीब 2,000 गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags