Samachar Nama
×

भारत के लोकतंत्र और संविधान पर सबसे बड़ा हमला राहुल गांधी करते हैं : गौरव वल्लभ

दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रधानमंत्री बनाए जाने के बयान पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद पहले राहुल गांधी से मिल लें और यही बयान एक बार राहुल गांधी की जुबान से दिलवा दें।

गौरव वल्लभ ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अगर वह यही बयान राहुल गांधी से दिलवा देंगे, तो देश को भी पता चलेगा कि इमरान मसूद ने अपने ही सिर पर कुल्हाड़ी मार ली है, क्योंकि पूरी कांग्रेस तो राहुल गांधी के इर्द-गिर्द घूम रही है और उन्होंने प्रियंका गांधी को पार्टी के केंद्र में ला दिया है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी का नाम ले रही है और इमरान मसूद प्रियंका गांधी का नाम ले रहे हैं। क्या पता कुछ दिन बाद कोई प्रियंका गांधी के बच्चों का नाम लेना शुरू कर दे कि इन्हें प्रधानमंत्री बना दो।

गौरव वल्लभ ने कहा कि प्रधानमंत्री कोई सरनेम से नहीं बनता। देश ने उस तरह की राजनीति को खत्म कर दिया है। प्रधानमंत्री मेहनत, भारत के लिए त्याग, तपस्या और सोच के कारण बनता है। आपके दादा, दादी, काका, काकी प्रधानमंत्री थे, इसलिए आप भी प्रधानमंत्री बन जाओगे, अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने इमरान मसूद से कहा कि आप पहले अपने बयान को राहुल गांधी से रीट्वीट करवाओ।

उन्होंने राहुल गांधी को ‘लीडर ऑफ पर्यटन’ बताते हुए कहा कि वह सदन की कार्यवाही छोड़कर दूसरे देश चले जाते हैं। भारत के करदाताओं के पैसे से उनकी आरामदायक जिंदगी है, लेकिन वह विदेश जाकर कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र और संविधान पर सबसे बड़ा हमला तो राहुल गांधी खुद करते हैं, जब वह लोकतंत्र को लेकर विदेश की धरती पर सवाल उठाते हैं।

गौरव वल्लभ ने कहा कि राहुल गांधी उस धरती पर जाकर लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं, जहां भारत के लोकतंत्र की मिसाल दी जाती है। जब वे संवैधानिक संस्थाओं, सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और रिजर्व बैंक पर सवाल उठाते हैं, तो यह लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला होता है।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share this story

Tags