Samachar Nama
×

पहला टेस्ट: दूसरी पारी में मोमिनुल-नजमुल के अर्धशतक, बांग्लादेश के पास 179 रन की बढ़त

ढाका, 11 मई (आईएएनएस)। मेजबान बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन की समाप्ति तक यह टीम अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट गंवाकर 152 रन बना चुकी है। फिलहाल बांग्लादेश के पास 179 रन की बढ़त है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने पहली पारी में 413 रन बनाए। इस पारी में मोमिनुल हक ने कप्तान नजमुल हुसैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 170 रन जोड़े, जबकि मोमिनुल ने मुश्फिकुर रहीम के साथ चौथे विकेट के लिए 75 रन जुटाए।

मोमिनुल हक 10 चौकों के साथ 91 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान नजमुल ने 14 बाउंड्री के साथ 101 रन की पारी खेली। इनके अलावा, मुशफिकुर रहीम ने 71 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। मेहमान टीम की तरफ से मोहम्मद अब्बास ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट निकाले।

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में 386 रन पर सिमट गई। डेब्यूटेंट अजान अवैस ने 165 गेंदों में 103 रन की पारी खेली, जबकि अब्दुल्लाह फजल ने 60 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, मोहम्मद रिजवान ने 59 रन, जबकि सलमान आगा ने 58 रन का योगदान दिया। इमाम-उल-हक 45 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन मिराज ने सर्वाधिक 5 विकेट निकाले। तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

पहली पारी के आधार पर 27 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। यह टीम 23 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो चुकी थी। इसके बाद मोमिनुल हक ने कप्तान नजमुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी करते हुए टीम को परेशानी से निकाला। मोमिनुल 4 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए। दिन की समाप्ति तक नजमुल 58 रन, जबकि रहीम 16 रन बनाकर नाबाद हैं। इस पारी में पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अब्बास और हसन अली 1-1 विकेट निकाल चुके हैं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags