Samachar Nama
×

‘पीड़ितों के परिजन धैर्य बनाकर रखें’, शीतला माता मंदिर भगदड़ मामले पर बोले मंत्री श्रवण कुमार

नालंदा, 31 मार्च (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ पर कहा कि यह दुखद घटना है। मैं पीड़ितों के परिजनों से अपील करता हूं कि वे इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखें।
‘पीड़ितों के परिजन धैर्य बनाकर रखें’, शीतला माता मंदिर भगदड़ मामले पर बोले मंत्री श्रवण कुमार

नालंदा, 31 मार्च (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ पर कहा कि यह दुखद घटना है। मैं पीड़ितों के परिजनों से अपील करता हूं कि वे इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखें।

नालंदा में आईएएनएस से बातचीत में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। लोग देवी के दरबार में पूजा-अर्चना और आशीर्वाद लेने जाते हैं और वहां ऐसी घटना घट गई। यह बेहद दुखद है। जांच के बाद पता चलेगा कि क्या कारण थे। इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार से अपील करता हूं कि वे धैर्य बनाकर रखें, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस मंदिर में आज से नहीं, काफी समय से भक्त आते रहे हैं। जांच के बाद घटना के कारणों के बारे में पता चल पाएगा। सरकार प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मदद मुहैया करा रही है।

मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि यह एक अत्यंत दुखद घटना है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। राहत के सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं और प्रभावित लोगों के लिए उचित व्यवस्था की गई है।

जदयू के वरिष्ठ नेता कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि मुझे पूरी घटना के बारे में जानकारी मिली है। सबसे पहले तो, यह घटना बेहद दुखद है। नालंदा में इस तरह की घटना पहली बार हुई है। इस घटना की जांच होगी, तब हमें इसकी असलियत और इसके पीछे के कारणों का पता चलेगा। घटना स्थल पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी थोड़ी ज्यादा थी और कई घंटों से महिलाएं दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान यह सबकुछ हो गया।

उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित शीतला देवी मंदिर में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं के जान गंवाने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 6-6 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share this story

Tags