Samachar Nama
×

पवन खेड़ा ने झूठे आरोप लगाकर किया 'पाप', भारतीय न्यायिक व्यवस्था के तहत मिलेगी सजा : गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। अर्थशास्त्री और भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर लगाए गए आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश थी।

गौरव वल्लभ ने आईएएनएस से कहा, "पवन खेड़ा ने एक गैर-राजनीतिक महिला पर झूठे, भ्रम फैलाने वाले और आधारहीन आरोप लगाए। यह पाप करने जैसा है। इसका मकसद लोकतंत्र और संविधान को प्रभावित करना था। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की। भारत की न्यायिक व्यवस्था में इस तरह के कृत्य के लिए जो भी सजा तय है, वह उन्हें जरूर मिलेगी।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या इन आरोपों के पीछे राहुल गांधी का हाथ था, तो उन्होंने कहा, "मेरे पास इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है, इसलिए बिना तथ्यों के मैं किसी का नाम नहीं ले सकता। लेकिन जो भी लोग इसके पीछे होंगे, उन्हें भारत की न्यायिक व्यवस्था के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।"

गौरव वल्लभ ने कांग्रेस की राजनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार तीसरी बार असम में चुनाव हार चुकी है और हर बार उसकी सीटें पहले से कम हुई हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में पार्टी का नामोनिशान तक नहीं बचा है।

उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस वहां सहयोगियों के सहारे आगे बढ़ी, लेकिन बाद में उन्हीं को धोखा दिया। उन्होंने कहा, "पांच दिन पहले तक डीएमके नेता राहुल गांधी के बड़े भाई जैसे थे, लेकिन अब वे स्टालिन को पहचानने से भी इनकार कर रहे हैं।"

गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी की राजनीति को 'अवसरवादी राजनीति' बताते हुए कहा कि ऐसी राजनीति लंबे समय तक किसी नेता को फायदा नहीं पहुंचाती।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

Share this story

Tags