Samachar Nama
×

पटना में कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि, सीएम सम्राट चौधरी ने संग्रहालय का किया निरीक्षण

पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पटना स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय परिसर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘भारत रत्न’ से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संग्रहालय भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण भी किया और वहां प्रदर्शित कर्पूरी ठाकुर के जीवन, उनके संघर्षों तथा सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान से जुड़ी स्मृतियों को देखा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को संग्रहालय के बेहतर रख-रखाव और आगंतुकों के लिए सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। यह कार्यक्रम पटना के 1, देशरत्न मार्ग स्थित संग्रहालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग और अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पहले, नवनिर्वाचित मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर बिहार की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर तस्‍वीर के साथ इसकी जानकारी साझा की। उन्‍होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानायक एवं अमर क्रांतिकारी तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका अदम्य साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

वहीं, विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर उन्‍होंने एक अन्‍य पोस्‍ट में लिखा कि मस्त बिहारवासियों को विश्व धरोहर दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, हम सभी अपने समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक धरोहरों और विरासत स्थलों के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी हमारी गौरवशाली परंपरा पर गर्व कर सकें।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share this story

Tags