Samachar Nama
×

पटना हाईकोर्ट भर्ती 2026 : टेक्निकल असिस्टेंट के 53 पदों पर नौकरी का मौका, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

पटना, 6 मार्च (आईएएनएस)। पटना हाईकोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-सी) के कुल 53 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हाईकोर्ट में नौकरी करने की ख्वाहिश रखते हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

पटना हाईकोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट के जिन 53 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें अनारक्षित के 24, अनुसूचित जाति (एससी) के 8, अनुसूचित जनजाति (एसटी) का 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के 9, पिछड़ा वर्ग (बीसी) के 6 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के 5 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार में बीसीए/आईटीआई/पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा के साथ न्यूनतम 1 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग/प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, ट्रेड/कौशल परीक्षा/कार्यकुशलता परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 29,200 से 92,300 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो अनारक्षित/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,100 रुपए और एससी/एसटी/लोकोमोटर दिव्यांग के लिए 550 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जुड़े सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर, फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags