Samachar Nama
×

पटना हाई कोर्ट भर्ती 2026 : कंप्यूटर ऑपरेटर-सह-टाइपिस्ट के 48 पर आवेदन जारी, 16 मई अंतिम तिथि

पटना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पटना हाई कोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर-सह-टाइपिस्ट (ग्रुप-सी) के कुल 48 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 मई निर्धारित की गई है।
पटना हाई कोर्ट भर्ती 2026 : कंप्यूटर ऑपरेटर-सह-टाइपिस्ट के 48 पर आवेदन जारी, 16 मई अंतिम तिथि

पटना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पटना हाई कोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर-सह-टाइपिस्ट (ग्रुप-सी) के कुल 48 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 मई निर्धारित की गई है।

ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 मई तय की गई है।

पटना उच्च न्यायालय की ओर से जारी पदों के लिए आवेदन करने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवीरों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने के पाठ्यक्रम का डिप्लोमा/प्रमाण पत्र और टाइपिंग दक्षता (अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट) होना चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 और महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग/प्रारंभिक परीक्षण, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,500 से 81,100 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षित/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,100 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/गतिशील रूप से दिव्यांग उम्मीदवार के लिए 550 रुपए तय किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पटना हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।

मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags