Samachar Nama
×

पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से किया इनकार

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। 200 करोड़ रुपए के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं। जैकलीन ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं। वह बेगुनाह हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वह न्यायपालिका पर भरोसा रखती हैं और अब कानूनी प्रक्रिया का सामना करेंगी। वहीं, सुनवाई खत्म होने के बाद वह बिना मीडिया से बातचीत किए वहां से रवाना हो गईं।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल समेत कई आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आरोप तय किए। हालांकि, सभी आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया।

यह मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है, जिस पर एक कारोबारी की पत्नी से करीब 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली करने का आरोप है। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है।

ईडी का आरोप है कि सुकेश चंद्रशेखर ने कथित तौर पर जबरन वसूली से हासिल किए गए पैसों का बड़ा हिस्सा जैकलीन पर खर्च किया।

जांच एजेंसी के मुताबिक, सुकेश ने अभिनेत्री को लग्जरी कारें, ब्रांडेड बैग, कीमती गहने और अन्य महंगे उपहार दिए थे। ईडी का यह भी दावा है कि जैकलीन को सुकेश की आपराधिक गतिविधियों और उसके खिलाफ चल रहे मामलों की जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने उससे उपहार लेना जारी रखा।

वहीं, जैकलीन लगातार यह कहती रही हैं कि वह खुद भी इस पूरे मामले में ठगी की शिकार हुई हैं। उनका कहना है कि उन्हें सुकेश की असली पहचान और उसके कथित आपराधिक रिकॉर्ड की कोई जानकारी नहीं थी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में सुकेश और जैकलीन का नाम कई बार सुर्खियों में रहा है। दोनों की कथित निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके अलावा, सुकेश ने जेल से कई बार जैकलीन के नाम खुले पत्र भी लिखे, जिनमें उसने अपने लगाव का जिक्र किया और महंगे तोहफे भेजने का दावा किया।

--आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

Share this story

Tags