Samachar Nama
×

पति राज कुंद्रा की फिल्म देखकर गदगद हुईं शिल्पा शेट्टी, लिखा- मेरा हीरो पगड़ी पहनता है

पति राज कुंद्रा की फिल्म देखकर गदगद हुईं शिल्पा शेट्टी, लिखा- मेरा हीरो पगड़ी पहनता है
पति राज कुंद्रा की फिल्म देखकर गदगद हुईं शिल्पा शेट्टी, लिखा- मेरा हीरो पगड़ी पहनता है

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। शिल्पा शेट्टी के पति और अभिनेता राज कुंद्रा की एक्शन ड्रामा थ्रिलर पंजाबी फिल्म 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। इस खुशी में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पति पर गर्व जताते हुए सोशल मीडिया पर उनके लिए खास पोस्ट शेयर किया।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर सिनेमाघर का मोंटाज वीडियो पोस्ट की। इसमें वे अपने पति के साथ सिनेमाघर में नजर आ रही हैं। साथ ही, फिल्म की कुछ झलक भी शामिल हैं। अभिनेत्री ने पति के लिए खास नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने पति की तारीफ की। साथ ही, फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी।

अभिनेत्री ने लिखा, "कुछ हीरो कैप पहनते हैं लेकिन मेरा हीरो पगड़ी पहनता है। मुझे आप पर गर्व है, राज कुंद्रा। 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' अब सिनेमाघरों में चल रही है। पंजाब की पहली डकैती वाली फिल्म देखने जाओ। पूरी टीम को बधाई।"

बात करें 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' की, तो यह एक पंजाबी एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें राज कुंद्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक सिख युवक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी साहस, संघर्ष, अपराध और भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म में पंजाब के एक साधारण बैंक में तीन अजीब नाम वाले लोग डाका डालते हैं। पुलिस को पहेलियों में फंसाने के लिए धीरे-धीरे यह एक खतरनाक दिमागी खेल बन जाता है। फिल्म में एक्शन के साथ गहरे जीवन के संदेश भी हैं। राज कुंद्रा का किरदार काफी रहस्यमय और प्रभावशाली नजर आ रहा है।

फिल्म में राज कुंद्रा और पायल राजपूत के अलावा गरविता साधवानी, महाबीर भुल्लर, परमवीर सिंह, अंकित सागर, अमित बहल और कुलवीर सोनी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सौरभ वर्मा ने किया है जबकि इसका निर्माण अक्यूर मीडिया ने किया है। फिल्म की कहानी लॉरेंस जॉन ने लिखी है। यह फिल्म 7 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story