Samachar Nama
×

पति की आत्महत्या के दो दिन बाद पत्नी ने बच्चों के साथ खाया जहर, महिला की मौत

खुरई, 14 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत सहोदरा बाई राय वार्ड में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चों का गंभीर हालत में उपचार जारी है।

महिला की पहचान आरती तिवारी के रूप में हुई है। वहीं बच्चों के नाम प्रियांश तिवारी (10) और दिव्या तिवारी (12) हैं। तीनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल खुरई सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सागर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान आरती तिवारी ने दम तोड़ दिया, जबकि दोनों बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

आरती के पति सत्यजीत तिवारी न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी थे। दो दिन पहले ही उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। पति की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में था।

बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य सत्यजीत अस्थियों के विसर्जन के लिए बरमान गए हुए थे। इसी दौरान घर में मौजूद आरती तिवारी ने अपने दोनों बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

--आईएएनएस

पीएसके/वीसी

Share this story

Tags