Samachar Nama
×

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज से जनता त्रस्त, बदलाव तय: रेखा गुप्ता

कोलकाता, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के रानीगंज में भाजपा के रोड शो को लेकर एक बड़ा दावा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानीगंज की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब टीएमसी सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जनता की खुली चेतावनी है।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज से जनता त्रस्त, बदलाव तय: रेखा गुप्ता

कोलकाता, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के रानीगंज में भाजपा के रोड शो को लेकर एक बड़ा दावा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानीगंज की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब टीएमसी सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जनता की खुली चेतावनी है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी पार्थो घोष के समर्थन में आयोजित रोड शो में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला। यह उत्साह इस बात का संकेत है कि पश्चिम बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और टीएमसी के शासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाया कि राज्य में सिंडिकेट राज और गुंडागर्दी चरम पर है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोड शो की तस्वीरें साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा, "रानीगंज की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब टीएमसी के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जनता की खुली चेतावनी है। आज भाजपा प्रत्याशी पार्थो घोष जी के समर्थन में आयोजित रोड शो में लोगों का जो भारी उत्साह देखने को मिला, उसने साफ कर दिया है कि पश्चिम बंगाल अब टीएमसी के सिंडिकेट राज और गुंडागर्दी से पूरी तरह त्रस्त हो चुका है।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "जिस पश्चिम बंगाल को सुरक्षा और विकास की जरूरत थी, वहां टीएमसी ने केवल भय और दमन का शासन दिया है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। अब समय आ गया है कि जनता अपने वोट की ताकत से इन भ्रष्टाचारियों को सत्ता से बाहर करेगी। रानीगंज के सर्वांगीण विकास के लिए जनता ने अब भाजपा को चुनने का मन बना लिया है, पश्चिम बंगाल में परिवर्तन तय है।"

इससे पहले, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में रेखा गुप्ता ने बंगाल की जनता के बढ़ते आत्मविश्वास पर जोर देते हुए कहा कि राज्य की जनता अब भय और आतंक के साए से बाहर निकल रही है।

उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता 15 साल के अत्याचार और कुशासन के बाद अब विकास चाहती है। बंगाल की जनता भय और आतंक से निकल रही है। 15 साल में महिलाओं ने जो अत्याचार सहे, युवाओं ने बेरोजगारी का दंश झेला, पूरा बंगाल अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास चाहता है। एक-एक नागरिक ने यह फैसला कर लिया है कि बंगाल में अंधेरा हटेगा और कमल खिलेगा।

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags