Samachar Nama
×

पश्चिम बंगाल: कूड़े के ढेर में मिलीं वीवीपैट की पर्चियां, निर्वाचन अधिकारी ने मॉक पोल से संबंधित बताया

कोलकाता, 3 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना से कुछ ही घंटे पहले उत्तरी 24 परगना के मध्यग्राम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नीलगंज सुभाषनगर में सुभाष नगर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे वीवीपीएटी पर्चियां मिलीं। तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता और भाजपा उम्मीदवार द्वारा इस तरह की फोटो और वीडियो साझा करने के बाद स्थानीय चुनाव अधिकारी ने संज्ञान लिया है।

उत्तर 24 परगना जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा, "जांच करने पर पता चला है कि वीवीपीएटी पेपर स्लिप मतदान दिवस से पहले किए गए मॉक पोल से संबंधित हैं। मतदान दिवस पर हुए वास्तविक मतदान से इसका कोई संबंध नहीं है। विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी गई है।"

वहीं, नोआपारा से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने भी इस बारे में चुनाव आयोग के अधिकारियों को सूचना दी है। अर्जुन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "नोयापारा विधानसभा क्षेत्र के गरुलिया इलाके में स्थित बूथ नंबर 29 की ईवीएम में इस्तेमाल की गई वीवीपीएटी पर्चियां रविवार की शाम को सुभाष नगर, दत्तपुकुर पुलिस थाना क्षेत्र में कूड़े के ढेर में मिलीं। नियमों के अनुसार, वीवीपीएटी पर्चियों को ईवीएम के साथ स्ट्रांग रूम में रखा जाना चाहिए। घटना की सूचना मिलते ही मैं स्वयं घटनास्थल पर गया, स्थिति का जायजा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की। इस संबंध में मैंने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और घटना की उचित जांच के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।"

बता दें कि पश्चिम बंगाल में सोमवार को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती होगी, जिसकी पूरी तैयारी हो गई। बंगाल में 293 मतगणना स्थल बनाए गए हैं। वोटों की गिनती पारदर्शी रूप से संचालित करने के लिए 539 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से राज्य पुलिस, राज्य सशस्त्र पुलिस और केंद्रीय बलों को तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा प्रणाली में तैनात किया गया है। मतगणना एजेंटों को मतगणना पूरी होने तक परिसर छोड़ने की अनुमति नहीं मिलेगी।

--आईएएनएस

ओपी/डीकेपी

Share this story

Tags