Samachar Nama
×

पश्चिम बंगाल चुनाव की जीत के रूप में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली बढ़त पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोमवार को कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देखा था, आज वो पश्चिम बंगाल में मिली भाजपा को बढ़त के रूप में पूरा हो पाया है। निश्चित तौर पर इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जाता है, क्योंकि उनके ही नेतृत्व में आज की तारीख में पश्चिम बंगाल में भाजपा को बढ़त मिली है।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि असम और पुडुचेरी में भी हम सरकार बनाने जा रहे हैं, जिसे हमारे लिए एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाना चाहिए। उधर, तमिलनाडु में भी हमारी पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि वहां की मौजूदा स्थिति पूरी तरह से हमारे अनुकूल है। मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में हम अच्छा करेंगे।

उन्होंने कहा कि केरल में भी हमारे कार्यकर्ताओं ने अच्छा काम किया है। वहां पर जमीनी स्थिति मजबूत हुई है। लिहाजा, मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम स्वर्ण युग में जी रहे हैं। हर राज्य में भाजपा की स्थिति अनुकूल होती जा रही है, जिसे हम राजनीति के दृष्टिकोण से खुद के लिए शुभ संकेत के रूप में देख सकते हैं।

उन्होंने ममता बनर्जी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को जो करना है, वो कर सकती हैं। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब पश्चिम बंगाल की जनता जो फैसला देना था, वो दे दिया है। पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया है।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ऋतुराज सिन्हा ने भी पश्चिम बंगाल में मिली भाजपा को बढ़त पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि जहां जन्मे मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है।

इसके अलावा, उन्होंने असम के चुनावी नतीजों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि असम की मौजूदा राजनीतिक स्थिति ने यह साफ कर दिया है कि काम बोलता है, जो मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वहां पर हुए हैं, यह उसी का नतीजा है कि वहां पर आज प्रदेश की जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है।

उन्होंने दक्षिण भारत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत को लेकर थोड़ा इंतजार करना चाहिए, क्योंकि अभी तक परिणाम पूरी तरह से नहीं आए हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल की राजनीतिक स्थिति को आप देखेंगे, तो आपको लगेगा कि बीजेपी और उसके घटक दल आगे ही बढ़े हैं। ऐसी स्थिति में आप देख सकते हैं कि भाजपा एक तरह से आगे ही बढ़ी है। बंगाल में प्रचंड जीत हुई और असम में भी प्रचंड जीत हुई है, लेकिन, इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि अन्य राज्यों में भी भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Share this story

Tags