Samachar Nama
×

पश्चिम बंगाल भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, मीडिया-आईटी और सोशल मीडिया टीमों का हुआ पुनर्गठन

पश्चिम बंगाल भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, मीडिया-आईटी और सोशल मीडिया टीमों का हुआ पुनर्गठन
पश्चिम बंगाल भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, मीडिया-आईटी और सोशल मीडिया टीमों का हुआ पुनर्गठन

कोलकाता, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मीडिया, आईटी, सोशल मीडिया और प्रवक्ता पैनल के लिए नई टीम की घोषणा की। जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। यह आदेश राज्य महासचिव एवं राज्य कार्यालय प्रभारी शशि अग्निहोत्री द्वारा जारी किया गया।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, तीन प्रमुख विभागों में नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया विभाग में अनुपम घोष को संयोजक बनाया गया है, जबकि पार्थ सारथी चौधरी और चंद्रशेखर बसुतिया को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। यह विभाग पार्टी की प्रेस और मीडिया से जुड़ी गतिविधियों को संभालेगा।

जॉय मल्लिक को संयोजक के रूप में आईटी विभाग की कमान सौंपी गई है। उनके साथ चार सह-संयोजक होंगे। इनमें रत्नेश सिंह, रम्यज्योति सरकार, शुभोजीत कर्मकार और सब्यसाची रॉय के नाम शामिल हैं।

सोशल मीडिया विभाग में उपमन्यु भट्टाचार्य को संयोजक बनाया गया है। प्रीतम भट्टाचार्जी और कमेलिया सान्याल को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

सबसे बड़ा विस्तार प्रवक्ता पैनल में किया गया है। एडवोकेट देबजीत सरकार को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। उनके साथ 13 अन्य प्रवक्ताओं की टीम होगी, जिसमें रितेश तिवारी, सायंतन बोस, केया घोष, प्रणय रॉय, डॉ. तन्मय मुखर्जी, सप्तर्षि चौधरी (प्रवक्ता और पार्टी साहित्य), ओफेलिया सिंघा, अंकन दत्ता, मेघा सेन रॉय, डॉ. निखिल प्रसून सिंह, समिक दासगुप्ता, सुदीप्ता गुहा और मेजर ऋत्विक पॉल (सेवानिवृत्त) शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 2026 के नगर निकाय और 2027 के पंचायत चुनाव से पहले यह नियुक्तियां संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम हैं। नई टीम में अनुभवी चेहरों के साथ युवाओं को भी मौका दिया गया है।

इस आदेश की सूचना प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, प्रभारी सुनील बंसल, प्रभारी मंगल पांडे, सह-प्रभारी अमित मालवीय, महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती और सतीश धोंड को भी दी गई है।

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी

Share this story