Samachar Nama
×

पश्चिम बंगाल: मालदा में कैसा चल रहा है मतदान, जिलाधिकारी ने दी जानकारी

मालदा, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा के जिलाधिकारी राजन बीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि जिले में मौजूदा समय में मतदान कैसा चल रहा है। मतदान के दौरान हर प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से किस तरह के कदम उठाए गए हैं, इन सभी सवालों के जवाब जिलाधिकारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में दिए।

जिलाधिकारी के मुताबिक, अब तक मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हुई है। सब कुछ सुचारू तरीके से चल रहा है। सभी लोगों में मतदान को लेकर एक नवीन उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि मतदान के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था कैसी है। उनके मुताबिक, जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है, जो कि हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखे हुए हैं। हमारी तरफ से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शांतिपूर्वक तरीके से मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हो।

जिलाधिकारी राजन बीर सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे तक 17 फीसद वोटिंग हो चुकी है। इसके बाद जो भी आंकड़े मतदान को लेकर जारी किए जाएंगे, उसे हम आपके बीच साझा करेंगे। हम सभी लोग मौजूदा समय में मिलकर काम कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सब कुछ अच्छे से हो जाए और किसी भी प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा नहीं हो।

उन्होंने यह भी बताया कि अगर हम किसी हिस्से में मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की छिटपुट समस्याएं देखने को भी मिल रही हैं, तो हम उसका समाधान तत्काल कर दे रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सब कुछ सुचारू तरीके से हो। कहीं पर कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो।

--आईएएनएस

एसएचके/एएस

Share this story

Tags