Samachar Nama
×

पश्चिम बंगाल में भाजपा का सूरज उग चुका है, ममता दीदी अब सपनों से बाहर आएं: हिरन चटर्जी

उत्तर 24 परगना, 6 मई (आईएएनएस)। नुआपाड़ा से विधायक और भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने भाटपारा में चुनाव के बाद हुई हिंसा की खबरों पर प्रतिक्रिया दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, अभिनेता हिरन चटर्जी ने ममता बनर्जी को सपने से बाहर आने की सलाह दी।

भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि चुनाव परिणाम आते ही टीएमसी के विधायक लापता हो गए हैं। वहीं, जो टीएसी के पार्षद हैं, वो भी पार्टी छोड़ रहे हैं।

चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि सेंट्रल फोर्स को गोली चलाने का आदेश दे देना चाहिए। बीएसएफ को गोली चलाने की अनुमति नहीं है, इसलिए मार खाते रहते हैं। जिहादियों को शांत कराने के बीएसएफ को पावर दे देनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा हटाए जाने पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा, "2,000 सुरक्षाकर्मियों को ले जाने का क्या मतलब है? क्या उनके लिए कोई अलग कानून है? मान लीजिए कि वह अब पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल मिलेगा। वह विधायक भी नहीं हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री को प्रोटोकॉल मिलता है, देश का कानून यही कहता है।"

अभिनेता हिरन चटर्जी ने कहा, "ममता बनर्जी अभी भी सपने में जी रही हैं। वह सोच नहीं पा रही हैं कि उनकी हाथ से सत्ता चली गई। मैं कहना चाहूंगा कि ममता दीदी सपने से बाहर आइए, क्योंकि सुबह हो चुकी है और भाजपा का नया सूरज उग चुका है। पूरे बंगाल में अब हिंदुत्व की लहर है। सुरक्षा को लेकर जनता ने भाजपा को वोट दिया। 50 साल से पश्चिम बंगाल पीछे जा रहा था, क्योंकि इस दौरान जो भी राज्य की बागडोर संभाला, वह केंद्र से झगड़ा करता रहा। भाजपा की सरकार बनने की वजह से आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल विकास में सबसे आगे हो जाएगा।"

हिरन चटर्जी ने कहा, "भाजपा के शासन काल में बहन-बेटियों को सुरक्षा मिलेगी और हर युवा को रोजगार दिया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने यहां भय का माहौल बना रखा था। उद्योगपति डरते थे, लेकिन अब वे खुलकर सांस ले रहे हैं।"

--आईएएनएस

ओपी/डीकेपी

Share this story

Tags