Samachar Nama
×

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध जैसे हालात के बीच पीएम मोदी का विदेश दौरा काफी महत्वपूर्ण : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के दौरे, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, आम आदमी पार्टी पर अदालत की कार्रवाई और केरल की नई सरकार को लेकर प्रतिक्रिया दी।

प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे पर प्रवीण खंडेलवाल ने आईएएनएस से कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध जैसे हालात के बीच यह दौरा भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री इन देशों में भारत का पक्ष मजबूती से रखेंगे। इससे वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति और मजबूत होगी। दुनिया में भारत की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है और आगे भी बनी रहेगी।"

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा कि इसका असर आम लोगों की जेब पर जरूर पड़ेगा, लेकिन लोगों को यह भी समझना होगा कि सरकार ने किन परिस्थितियों में यह फैसला लिया है।

उन्होंने कहा, "वैश्विक हालात को देखते हुए भारत में केवल तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दुनिया के कई देशों में ईंधन की कीमतों में इससे कहीं ज्यादा इजाफा हुआ है।"

इसी दौरान दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा द्वारा अरविंद केजरीवाल समेत कई आम आदमी पार्टी नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू किए जाने पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी।

खंडेलवाल ने कहा, "अरविंद केजरीवाल और उनके साथी हर संवैधानिक संस्था पर हमला करते हैं। यह राजनीतिक अराजकता फैलाने की कोशिश है। कोर्ट के निर्देश साफ बताते हैं कि कानून सबसे बड़ा होता है और कानून से कोई नहीं बच सकता।"

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर न्यायपालिका और जजों के खिलाफ अपमानजनक अभियान चलाना बेहद गंभीर मामला है और अदालत का फैसला कानून की ताकत को दिखाता है।

वहीं केरल में वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने पर भाजपा सांसद ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी और केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य के विकास को आगे बढ़ाएगी।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Share this story

Tags