Samachar Nama
×

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, जदयू विधायक ने कहा- नहीं मांगी माफी तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

पटना/रांची, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पप्पू यादव के बयान की निंदा करते हुए कहा कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो महिलाएं उनके खिलाफ सड़क पर उतरेंगी।
पप्पू यादव के बयान पर बवाल, जदयू विधायक ने कहा- नहीं मांगी माफी तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

पटना/रांची, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पप्पू यादव के बयान की निंदा करते हुए कहा कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो महिलाएं उनके खिलाफ सड़क पर उतरेंगी।

जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "सांसद (पप्पू यादव) ने जो कहा है, वह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। इंसान अपनी सोच के हिसाब से ही बोलता है। यह सिर्फ निंदनीय ही नहीं, बल्कि उससे भी कहीं बढ़कर है। ऐसी बातें नहीं कही जानी चाहिए। एक महिला होने के नाते, मैं यह समझना चाहती हूं कि उनके अपने परिवार में भी तो महिलाएं हैं। इस तरह बोलने का आखिर क्या मतलब है?"

उन्होंने आगे कहा, "जब तक पप्पू यादव मांगेंगे, तब तक बिहार ही नहीं, पूरे देश में महिलाएं उनके खिलाफ सड़क पर उतरेंगी। वे खुद सड़क पर उतरकर पप्पू यादव का विरोध करेंगी।"

वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी पप्पू यादव के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा, "100 प्रतिशत महिलाएं संघर्ष के रास्ते आती हैं। हां, उसमें से कुछ प्रतिशत होंगी जो जरूर किसी वंशवादी दल से, वंशवादी परिवार से जुड़ी रहती हैं जिनके कारण उनकी राह आसान हो जाती है। जो महिलाएं संघर्ष करके आगे बढ़ रही हैं, आप (पप्पू यादव) उनको कह रहे हैं कि उनका राजनीति में करियर का ग्राफ नेताओं के बेड से शुरू होता है। ये आपके संस्कार और कल्चर हैं।"

प्रतुल शाहदेव ने आगे कहा, "भाजपा का मानना है कि महिलाएं राजनीति में अपने संघर्ष के बलबूते आ रही हैं। शायद पप्पू यादव ने कभी ऐसी चीजें नहीं देखी हैं।"

इस दौरान, प्रतुल शाहदेव ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "वह (खड़गे) देश के चुने हुए प्रधानमंत्री को आतंकवादी बता रहे हैं। आप प्रधानमंत्री का अपमान देश में नहीं, विदेशों तक कर रहे हैं। पाकिस्तान को तो आप मौका देते हैं।"

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, "पीएम मोदी विश्व के बड़े नेता हैं। खड़गे ने उन्हें आतंकवादी कहा है। कांग्रेस का कल्चर ऐसा है कि उस पार्टी के नेता दुर्दांत आतंकवादी बुरहान बानी को भटका हुआ नौजवान बताते हैं। कांग्रेस के नेता हाफिज सईद को 'हाफिज सईद जी' कहकर संबोधित करते हैं। मोसामा बिन लादेन को 'मोसामा बिन लादेन साहब' कहते हैं। कांग्रेस के नेता खुलकर अर्बन नक्सल के समर्थन में उतरते हैं। राहुल गांधी की यात्रा पर साफ तौर पर अर्बन नक्सल के नेता दिखाई दिए थे।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags