Samachar Nama
×

पाकिस्तान को मध्यस्थता का मौका मिलने पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में तनाव को कम करने को लेकर पाकिस्तान को मध्यस्थता का मौका मिलने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम कहते थे कि हम विश्व गुरु हैं, पीस मेकर हैं। चाहे यूक्रेन का युद्ध हो, आज ये स्थिति है।
पाकिस्तान को मध्यस्थता का मौका मिलने पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में तनाव को कम करने को लेकर पाकिस्तान को मध्यस्थता का मौका मिलने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम कहते थे कि हम विश्व गुरु हैं, पीस मेकर हैं। चाहे यूक्रेन का युद्ध हो, आज ये स्थिति है।

ट्रांसजेंडर (संशोधन) विधेयक पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसे स्थायी समिति के पास नहीं भेजा जा रहा है। कम से कम इतना तो होना ही चाहिए था, क्योंकि समुदाय को लगता है कि यह विधेयक उनकी पहचान को ठेस पहुंचाएगा, इसलिए यह बहुत जरूरी था कि इस विधेयक पर परामर्श किया जाए। इस विधेयक को उचित परामर्श के बाद ही पारित किया जाना चाहिए था। मुझे लगता है कि यह बहुत अन्यायपूर्ण है कि पूरे समुदाय को लगता है कि उनसे परामर्श नहीं किया गया है और इतना बड़ा निर्णय उनके संदर्भ में लिया जा रहा है। काश, सरकार हमारी बात सुनती और इसे स्थायी समिति के पास भेजती।

पश्चिम एशिया संघर्ष पर राज्यसभा में पीएम मोदी के बयान को लेकर शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि शिवसेना की ओर से पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने आज और कल संसद के माध्यम से पूरे देश को, खासकर आम जनता को, आश्वासन दिया है कि पश्चिम एशिया के हालात से हमको घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऊर्जा सप्लाई से लेकर जो लोग वहां काम कर रहे हैं, सभी की देखभाल अच्छी तरह से की जाएगी। शिवसेना पूरी तरह से केंद्र सरकार के साथ खड़ी है।

महिला आरक्षण बिल को लेकर मिलिंद देवड़ा ने कहा कि शिवसेना की ओर से स्वागत करते हैं। हम सबका एक ही उद्देश्य है, एक ही लक्ष्य है कि जल्द से जल्द देश में महिला आरक्षण लागू हो जाए। अगर 2029 तक इस आरक्षण को पूरे देश में लागू कर लें तो महिलाओं के लिए बहुत बड़ी बात होगी।

पीएम मोदी के बयान को लेकर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पश्चिम एशिया का संकट बरकरार है। पहले विदेश मंत्री ने बयान दिया, लोकसभा में कल प्रधानमंत्री ने बयान दिया। बीच में पेट्रोलियम मंत्री ने बयान दिया और देश को आश्वस्त किया कि साढ़े तीन लाख लोगों को ला चुके हैं। 1000 हजार डॉक्टरों को ला चुके हैं। इसके बाद भी प्रधानमंत्री कह रहे हैं दुनिया पर इसका असर है, इसके बावजूद भारत में इसका कहीं असर नहीं है। किसी पेट्रोल पंप पर कोई लाइन नहीं है।

जगदंबिका पाल ने आगे कहा कि पेट्रोल-डीजल में कहीं कोई कमी नहीं है। गैस की भी कोई कमी नहीं है। कुछ लोग जमाखोरी की बात कर रहे हैं, लेकिन आज वह भी खत्म हो चुका है। इस पर भी वह कह रहे हैं कि हम सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे, तो उनको कहना चाहिए कि भारत इस समय एकजुट है, लेकिन वे राजनीति कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एसडी/डीकेपी

Share this story

Tags